हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से रामाशंकर से हुई। रामाशंकर ने बताया कि वो सेक्टर 16 स्थित रिलेक्सो कंपनी में कार्य किए थे। ठेकेदार ने उनका 10,000 रूपए वेतन रोक कर रखा हुआ हैं। ठेकेदार से संपर्क करने पर ठेकेदार द्वारा पैसा खाते में डाल देने का आश्वासन मिला। कंपनी से संपर्क करने पर गेट से वापस घर की तरफ़ भेज दिया जाता हैं।

Comments


पदम जी बतातें हैं कि इस तरह की समस्या आम है क्योंकि श्रमिक संगठित नहीं है और श्रम कानून मुश्किल होती जा रही है। इसका समाधान यूनियन बनाकर ही किया जा सकता है। इसलिए यूनियन बनायें और साथ ही इसकी शिकायत श्रम कार्यालय में करें और समझौता अधिकारी के माध्यम से या तो समझौता करके पैसा प्राप्त करें या फिर लेबर ट्रिब्यूनल में केस दायर करके मुक़दमे के ज़रिये आदेश प्राप्त करके आप अपना पैसा प्राप्त कर सकते हैं।
Download | Get Embed Code

Dec. 13, 2019, 5:09 p.m. | Tags: PADAM-ADV   govt entitlements   int-PAJ   wages