उत्तर परदेश राज्य से शिव कुमार साझा मंच के माध्यम से बताते है कि वे ओएलएक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में काम करते है। इस कम्पनी में उनसे 10 घंटे काम कराया जाता है और ओवरटाइम भी नहीं दिया जाता है। वे अनुरोध करते है कि जल्द से जल्द इस पर कोई कारवाई की जाए और जिससे इनकी ड्यूटी आधे घंटे की हो जाए।

Comments
सबसे पहले आप ये जान लें कि ओवरटाइम कोई भी कंपनी अगर ज़बरन करवाती है तो वो गैरकनूनी काम है। श्रमिकों से अगर 8 घंटे से जितने भी घंटे ज़्यादा काम करवाया जा रहा है,वो ओवरटाइम माना जायेगा और उसका भुगतान मूल वेतन की दोगुनी दर से होना चाहिए लेकिन अगर आपको ओवरटाइम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है तो आप इस सम्बन्ध में लेबर दफ्तर में शिकायत दर्ज कर सकते है ,साथ ही आपको ये भी प्रमाण रखना होगा कि आपसे ओवरटाइम करवाया जा रहा है,जैसे की अटेंडेंस रजिस्टर की कॉपी या फिर कोई और प्रमाण जिससे ये आप साबित कर सके की आप ओवरटाइम कर रहे है।
Feb. 26, 2019, 3:08 p.m. | Tags: gov problems wages industrial work int-PAJ workplace entitlements