बोकारो पेटरवार से सुषमा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती हैं कि कोयले की अवैध उत्खनन से पुलिस प्रसाशन और सरकार इस लिए मुख दर्शक बनी हुई है क्योंकि पुलिस प्रसाशन अवैध खनन करने वाले कोयला माफिया से मिले हुए रहतें हैं। अवैध खनन करने वाले लोग पुलिस को मोटी रकम देते हैं ताकि उनका अवैध धंधा चलता रहे।और प्रसाशन मोती रकम लेकर देखि को अनदेखी कर जाते हैं। सरकार के पास इस तरह के मामले निचले अधिकारी नहीं पहुंचने देतें हैं। तथा सब कुछ ठीक ठाक चल रहा है इस तरह की जानकारी समय-समय पर सरकार को देते रहतें हैं।यदि सरकार चाहे तो इस तरह के अवैध खनन पर रोक लगा सकती है।इसके लिए सरकार को पुलिस प्रसाशन एवं अवैध खनन करने वालो पर कड़ी नजर रखने की जरुरत है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जिला धनबाद बाघमारा से बीरबल महतो जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि कोयला एक प्राकृतिक उपहार का ईंधन है, इसका भंडारण सिमित है।कोयला झारखंड,उड़ीसा,पश्चिम बंगाल एवं मध्य प्रदेश में अधिकांश मात्रा में पाया जाता है।कोयला माफिया द्वारा कोयले का अवैध खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है इससे कितने लोगो की जान भी चली गई है, पर अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है।कोयला माफिया अवैध खनन से मालामाल हो रहें हैं। एक ओर जंहा पुलिस कहती है की अवैध खनन नहीं होने देंगे वहीं दूसरी ओर यह देखा जाता है कि प्रसाशन के नजरों के सामने अवैध खनन किया जा रहा है।प्रसाशन केवल मुख दर्शक बन कर सब देखती रहती है। इसका मुख्य कारण कोयले माफिया के साथ किसी दबंग,मंत्री,विधायक या सांसद का संरक्षण प्राप्त रहता है।अतः कोयले का अवैध खनन को रोकने के लिए सरकार को कड़ी रूप अपनाने की आवश्यकता है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.