अनिमेष कुमार महतो बोकारो चन्दनक्यारी के पंचायत आद्रकुड़ी के ग्राम महतोडीह से बताया की पिछले साल अनुवेसक शिक्षक की नियुक्ति हुई थी जिनका अनुबंध ३१ मार्च २०१३ को समाप्त हो गया परन्तु उनका वेतन का भुगतान नहीं हुआ हैं. इस सम्बन्ध में झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से सम्बंधित विभाग से जानकारी चाहते हैं.

धीरज कुमार बोकारो चन्दनक्यारी के मानपुर पंचायत से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर बताया की बिरसा पुल में गड्ढा होने के कारन आये दिन दुर्घटना हो हो रही हैं जिस तरफ प्रशासन का कोई ध्यान नहीं हैं. झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से सम्बंधित अधिकारीयों से अपील करते हैं इस सम्बन्ध में ध्यान दिया जाये.

जिला बोकारो,के चंदनकियारी प्रखण्ड से श्यामपद दास ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि श्री मान जनसूचना पदाधिकारी से जनसूचना अधिकार2005 के तहत इंदिरा आवास कि सूची मांगी तथा 2002 से 21 सितम्बर 2012 के अंतर्गत इंदिरा आवास कीस आधार पर किया गया है इसकी जानकारी उन्होंने 4 अक्टूबर 2012 को मांगी थी पर इसकी जानकारी उन्हें अब तक नहीं मिली है तथा उन्होंने 9 नवम्बर 2012 को प्रथम सक्रिये उपधिकारीसा साहित्य कुमार द्वारा अपील किया गया लेकिन उनसे भी जानकारी प्राप्त नहीं मिल पाई फिर उन्होंने BPL अपील द्वारा झारखण्ड राज्य सूचना आयोग से मांगी किन्तु अब तक किसी तरह कि जानकारी नहीं मिल पाई है. अत: उन्होंने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से राज्य सूचना पदाधिकारी से इसकी जानकारी मांगी .

जिला बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड से संतोष कुमार ने झारखण्ड मोबाइल वाणी पर एक कविता प्रस्तुत किया.

जिला बोकारो के चंदनकियारी प्रखण्ड से रानी कुमारी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी पर एक कविता प्रस्तुत की.

बोकारो चंदंक्यारी से श्याम्पत दास जी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी पर स्वास्थ्य सम्बन्धी चर्चा करते हुए बताया की सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक तो आते हैं मगर दवाईयों नहीं मिलती हैं साथ ही लोगो को रात्रि में किसी भी तरह का ईलाज की सुविधा नहीं मिलती हैं.

बोकारो चंदंक्यारी से सविता मुर्हू जी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी पर स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी देते हुए कहा की उनके पंचायत में एक स्वास्थ्य केंद्र हैं जहाँ केवल एक कर्मचारी हैं जिसके आने जाने का कोई समय निर्धारण नहीं होता हैं और कोई चिकित्सक वहां नहीं आते हैं और वहां किसी भी तरह का ईलाज भी नहीं होता हैं.

बोकारो चन्दनक्यारी से गोपाल पाल जी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी पर स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी देते हुए कहा की सरकारी अस्पतालों में ठीक से ईलाज नहीं होता हैं वही निजी अस्पतालों में ठीक से ईलाज होने के कारण लोग जाना पसंद कटे हैं साथ एक किस्सा उन्होंने बताया की वे सर्कैई अस्पताल में ईलाज के लिए गए था जहाँ उन्हें गलत रिपोर्ट दी गयी जबकि निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान पता चला की उन्हें वो बीमारी नहीं हैं.

श्याम्पत दास बोकारो चंदनकियारी से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर बताया की समय से मानसून आने एवं बारिश के होने से लोगो में ख़ुशी हैं एवं किसान अपनी कृषि कार्य की तैयारी में लग गए हैं और इस बार उन्हें अच्छी फसल की उम्मीद हैं.

Transcript Unavailable.