गिरधारी प्रसाद महतो धनबाद तोपचाची से झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया की उनके क्षेत्र में जिला प्रशासन धनबाद के निर्देशानुसार चावल दिवस १५ मार्च को मनाया जायेगा. इस दिन अन्त्योदय योजना के अनुसार गरीबो के बिच चावल का वितरण किया जायेगा जिसमे प्रखंड के विभिन अधिकारी पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किये गए हैं, जिसकी जानकारी एम ओ रंधीर कुमार ने दी.
तोपचाची धनबाद से मयंक चतुर्वेदी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया की प्रखंड की पि एच सी में एम्बुलेंस नहीं रहने के कारण अनेक परेशानी का सामना करना पड़ता है, मुख्य सड़क के नजदीक रहने के कारण दुर्घटनाए होती रहती हैं जिस कारण एम्बुलेंस की जरुरत हमेश पड़ती हैं. मगर नहीं होने के कारण किसी तरह धनबाद पि एम सी एच पहुचाते है तब तक रोगी की जान भी जाने का खतरा बना रहता हैं.
Girdhari Prasad Mahto from Topchanchi, Dhanbad called to share with the listeners of JMR about the splendorous celebration which marked the occasion of Maha Shiv Ratri. All the villages of the area celebrated the day with pomp and splendor. People participated in the worship of God Shiva in large number, the devotional songs sung in the temples made the environment blissful.
Girdhari Prasad Mahto from Topchanchi, Dhanbad called to inform the listeners of JMR about the bicycle distribution drive among the students. The Kalyan Vibhag of the area took the initiative to distribute bicycles to seventeen students in the Pakerbera School.
तोपचाची धनबाद से फर्केश्वर महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया की प्रखंड नयाबांध ग्राम विबर्धा में श्वेत कार्ड नवीनीकारण का कार्य चल रहा था मगर मशीन में खराबी आने के कारण कार्य में रुकवल आ गई जिस कारण ग्रामीणों को परेशनी का सामना करना पड रहा हैं.उन्होंने महामहिम राज्यपाल से झारखण्ड मोबाइल वाणी के द्वारा ये मांग की, की कार्ड नवीनीकरण का कार्य जल्द से जल्द शुरु किया जाये ताकि गरीब ग्रामीण उसका लाभ ले सके.
Girdhari Prasad Mahto from Topchanhi called in to update about distribution of family welfare scheme cash reward to beneficiary. The cash reward of Ten thousand was given away by Tundri MLA Mathura Prasad Mahto to the family members after the death of G P Bibhore, a tribal resident of Charkari village. Topchanchi Block Development Officer Akhilesh Kumar was also present on the occasion.
Farkeshwar Mahto from Topchanchi, Dhanbad called to inform the listeners of JMR about the event organised to pay tribute to Sadanand Jha in Gomo. He also informed that as every other year the celebration would continue with pomp and splendor, several cultural events are lined up for the celebration.
धनबाद: तोपचांची,धनबाद से मोहम्मद सलाहुद्दीन ने झारखण्ड मोबाइल वाणी सुनने वाले श्रोताओं के साथ एक ग़ज़ल प्रस्तुत किया है.
धनबाद: तोपचांची, धनबाद से बैजनाथ महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि तोपचांची प्रखंड कार्यालय में ५ मार्च को मनरेगा का प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया.जनसुनवाई की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सरिता देवी के द्वारा किया गया.कार्यक्रम का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया.इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी, उपप्रमुख और सभी पंचायतों के ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित थे.इस दौरान सभी पंचायत के ग्राम सेवकों के द्वारा सामाजिक अंकेक्षण का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया.उन्होंने बताया कि उक्त जनसुनवाई में मनरेगा मजदूरो का कोई पता नही था इतना ही नही जनसुनवाई में जल की व्यवस्था भी नही किया गया था.सामाजिक कार्यकर्त्ता बैजनाथ महतो ने कार्यक्रम में मामला उठाया कि पुरे तोपचांची प्रखंड में सामाजिक अंकेक्षण नही हुआ है और अगर हुआ है तो इसके बारे में किसी भी मनरेगा मजदुर को पता नही है जबकि मनरेगा में कानून है जिसमे मजदूर अपने शिकायत को सामाजिक अंकेक्षण के दौरान रख सकता है.और उसका निदान किया जा सकता है.लेकिन अधिकारीयों के द्वारा इस बात को दबाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिनके द्वारा सामाजिक अंकेक्षण किया गया उन्हें यहाँ पर खड़ा किया जाये. मनरेगा कानून में यह प्रावधान है कि पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में प्रखंड स्तरीय वारिये अधिकारी की उपस्थिति जरुरी है लेकिन किसी भी पंचायत में प्रखंड स्तर के पदाधिकारी उपस्थित नही थे.
गौतम साहू तोपचाची धनबाद से झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया की, उनके क्षेत्र में बिजली की बहुत समस्या है जिसका प्रभाव बचो पे पड़ रहा है, बिजली के अभाव में लोगो को परेशानी का सामान क्कारना पढ़ रहा है . बिजली की हालत नहीं सुधारी है जबकि अभी पूरी गर्मी की मौसम बाकी है. सम्बंधित विभाग से यह अपील की है की बिजली की हालत सुधारी जाये.
