तोपचांची,धनबाद से खीरू महतो के द्वारा मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रस्तुत गीत।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
फर्गेस्वर महतो धनबाद,तोपचांची से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर जानकारी दे रहे है की वज्रपात से बिजली का ट्रांसफार्मर ख़राब हो गया जिससे सफ्ताह भर से लोगो के घरो में बिजली नहीं है इस घटना से लगभग 1000 घरो में विद्युत स्पर्श हो गया था और कितने घरो के बिजली से सम्बंधित सामना जल गए अत:बिजली विभाग से अनुरोध है की इस समस्या का समाधान जल्द हो.
जिला धनबाद के तोपचाची प्रखण्ड से फर्गेश्वर महतो जी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से चार दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला के संपन्न होने कि पुष्टि की और कहा कि उक्त कार्यशाला में मनरेगा अधिनियम के अंतर्गत भोजन के अधिकार,समानता का अधिकार, ग्राम सभा के अधिकार तथा अधिनियम,ए.एस.सी.पि. के अधिकार के बारे में जानकारी देने की मुहिम छेड़ी गयी है। कार्यक्रम में ज़ेवेअर कुजूर,शिवनंदन विश्वकर्मा,आदि गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।
जिला धनबाद तोपचाची प्रखण्ड के खिरी महतो जी झारखण्ड ग्राम वाणी के माध्यम से अपनी व्यथा बताते हैं कि उनके गाँव में पानी की बहुत समस्या है और चापाकल की भी व्यवस्था नहीं है।
धनबाद के तोपचांची प्रखंड में झारखण्ड मोबाइल वाणी के बैजनाथ महतो ने ग्रामीण जगरनाथ से सरकार से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधा पर बातचीत की।गाँव के लोग प्राथमिक उपचार के लिए ? उप स्वस्थ्य केंद्र जाते हैं. वहां कभी कभार डॉक्टर नहीं आते हैं ,अगर आ भी गए तो दवा नहीं मिलता है तो कभी स्वस्थ्य केंद्र ही नहीं खुलता है.तोपचांची जाने पर वहां के डॉक्टर किसी भी छोट-बड़े केश को धनबाद रेफर कर देते हैं.
धनबाद से बैजनाथ महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि तोपचाची प्रखंड के बाल विकास कार्यालय में कोई भी पदाधिकारी स्थायी पद पर नही है. दोपहर 1 बजते तक यह कार्यालय बंद हो जाता है जिससे लोगो को काफी परेशनियो का सामना करना पड़ता है साथ ही आंगनबाड़ी का काम काज भी प्रभावित होता है.
धनबाद तोपचांची से बैदनाथ महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है कि आज नहाना-खाना से जितिया का महा पर्व सुरु हुआ। इसमें महिलाये निर्जला उपाश रख के अपने बच्चो के लिए लम्बी उम्र की कामना करती है। और तीसरे दिन चने के दानो के साथ अपना वर्त तोड़ती है।
जिला धनबाद के तोपचांची प्रखंड से बैजनाथ महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है की मधु मक्खी के काटने से छोटू नामक व्यक्ति की मौत हो गई.वे जंगल में लकडियां काटने गए थे उसी दौरान उसकी टांगी से मधु मक्खी के छत्ते में लग गया.उसे अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई.
