झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बरकागांव प्रखंड से रुपेश राज मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि लोगों में सौर ऊर्जा बहुत ही उपयोगी विधुत वस्तु बन गया है। जिसके माध्यम से बिना प्रदूषण फैलाए लोगों को बिजली मिल जाती है। इससे घर भी रौशन हो जाता है। साथ ही साथ किसान सिचाई के लिए भी सोलर पैनल लगा कर सिचाई कार्य करते हैं। आज क्षेत्र में सौर ऊर्जा लगाया जा रहा है वह एक-दो या ज्यादा से ज्यादा छः महीने में ही ख़राब हो जाता है। जनप्रतिनिधि,मुखिया या सरपंच के द्वारा जितने भी गली मुहल्ले चौक चौराहों में सौर ऊर्जा से जलाई जा रही लाइट आज ख़राब टंगी हुई रहती है। इसे ठीक करने का कार्य नहीं किया जा रहा है इससे आवगमन करने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला से टिकनारायण प्रसाद झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि प्रत्येक ज़िला में मछली पालन का तरीका,उपाय एवं इलाज के विषय में प्रशिक्षण दिया जाता हैं।यह कार्यक्रम झारखण्ड सरकार द्वारा 2008 से चलाया जा रहा हैं। प्रशिक्षक पाँच दिवसीय प्रशिक्षण देने का कार्य कर रहे हैं,प्रशिक्षकों के लिए भोजन,आवास की व्यवस्था की जाती हैं तथा उन्हें भत्ता देने का भी प्रबंध हैं।जो लोग मछली पालन कर व बीज़ उत्पादन में रोज़गार चाहते हैं वो ज़िला मत्स्य पदाधिकारी से संपर्क कर इसकी जानकारी ले सकते हैं।

झारखण्ड राज्य के हजारीबाग जिला के इचाक प्रखंड से टेकनारायण प्रसाद कुशवाहा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि आज पुरे जिले में मुहर्रम हर्सो उल्लास से मनाया जा रहा है। आज बड़ी तजिया और उपवास धारण किया जाता है।बड़ी तजिया के शुभ अवसर पर हजारीबाग में मेला का भी आयोजन किया गया है।आज सभी मुस्लिम भाई बहनो द्वारा धूम-धाम से मुहर्रम पर्व मनाते नजर आ रहें हैं।

झारखण्ड राज्य के हजारीबाग जिला के इचाक प्रखंड से टेकनारायण प्रसाद कुशवाहा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि पुरे जिले में झारखण्ड पर्व बहुत ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। हजारीबाग जिले में दिनाँक 12 तारीख से लोग कर्मा पूजा की तैयारी में जुटे हुवे हैं। और दिनाँक 20/9/2018 को भाई की मंगल कामना के लिए पुरे दिन की उपवास कर रात्री में बहने सभी के साथ मिलजुल कर भाई और बहनों के त्यौहार को मनाई। एवं अपने-अपने अखाड़ों पर लोक गीत के साथ नाच-गान भी कीं। कर्मा पूजा भाईयों की दिर्घायु के साथ-साथ पर्यावरण और वनस्पतियों को बचाने का प्रतिक माना जाता है।