झारखंड राज्य के धनबाद जिले से तफज्जुल आज़ाद जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं, कि बाल विवाह एक सामाजिक कोठ है, यह अशिक्षा के कारण फल-फूल रहा है। यह प्रचलन अधिकांश रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिलता है। ग्रामीणों क्षेत्रों के लोगों का यह मानना है कि बेटी की शादी जितना जल्द हो सके कर देना चाहिए साथ ही परिवार वालों की यह भी सोच होती है की बेटियों की शिक्षा में जितना पैसा खर्च करेंगे उतना में उसकी शादी कर लेंगे,और बेटियां लोगों की बुरी नजर से भी बची रहेगी। इसी सोच के कारण लोग अपनी बेटियों की शादी कम उम्र में कर देते हैं। अतः इसे रोकने के लिए शिक्षित वर्ग के लोगों को आगे आने की आवश्यक्ता है ताकि वे लोगों को बाल विवाह के कुपरिणामों के प्रति जागरूक कर सकें। जिससे लोग समाज के डर से अपने बच्चों को नर्क में ना ढकेले। सरकार की ओर से भी बाल विवाह के प्रति कड़ी क़ानूनी करवाई किया जाए ताकि लोग बाल विवाह करने से सोचें।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जिला धनबाद से दिलीप कुमार जी झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बबली के माँ-पिताजी उसके साथ गलत कर रहे है,उसे पढ़ने देना चाहिए।

जिला धनबाद के बाघमारा प्रखंड से बीरबल महतो जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि, हमारी भेषभूसा एवं हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। परन्तु आज हम सभी पश्चिमी देशों के भेषभूसा पर अधिक ध्यान देने लगें हैं जिनके कारण हमारी संस्कृति धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है।अतः सभी अभिभावकों को यह जरुरी है कि, वे अपनी संस्कृति को याद रखते हुए,अपने पहनावे को ध्यान में रखते हुए उसे विलुप्त ना होने दें।भारत में पुरुषों का भेषभूसा धोती-कुर्ता एवं महिलाओं का सूती साड़ी है इसे नहीं भूलना चाहिए।आज यह देखा जाता है कि लोग अधिक समय टीवी में पश्चिमी देशों की बाते सुनते,करते और देखते रहते हैं जिसके कारण भी आज लोग अपने देश की सभ्यता को पीछे छोड़ दे रहें हैं।हमें अपनी संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए क्योंकि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है।सरकार की ओर से भारतीय संस्कृति को जीवित रखने के लिए समय-समय पर किसी उत्सव एवं समारोह में इसकी चर्चा करें।

Transcript Unavailable.

जिला धनबाद से अजीत कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से मच्छर को मारने वाले दवा का नाम जानना चाहते हैं

Transcript Unavailable.

बीरबल महतो जी धनबाद से मोबाईल वाणी के माध्यम से एक कविता प्रस्तुत कर रहे हैं जो की पलायन पर आधारित है।