Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

धनबाद जिले के बाघमारा प्रखण्ड, से बीरबल महतो जी मोबाइल वाणी का कृषि क्षेत्र में खबर के असर के बारे में बताते हैं कि इनके कृषि कार्यक्रम सुनकर बहुत अच्छा लगता है। कार्यक्रम के माध्यम से बहुत ही सरल रूप से कृषि उत्पादन की जानकारी प्राप्त होती है। कृषि कार्यक्रम लगभग दो वर्षों से सुन रहे हैं। कृषि कार्यक्रम को सुनने के बाद कृषि उत्पादन क्षेत्र में काफी बदलाव देखने को मिला है। लोग वैज्ञानिक तरीके से खेती कर क्षेत्र में काफी बदलाव लाए हैं। बीरबल महतो जी ने भी कार्यक्रम से मिली जानकारी को प्राप्त कर मटर,टमाटर,बैगन,चना आदि में अपनाया जिससे उत्पादन में काफी वृद्धि हुई है। एक उदाहरण स्वरूप यह बताते हैं कि- इनके खेतों में लगे सभी पौधे कीड़े लगने मर जाते थे। परन्तु कृषि कार्यक्रम में पौधों को बचाने के बारे में तथा उत्पादन में कैसे वृद्धि किया जा सकता है यह सभी बातों को विस्तार पूर्वक बताया गया। इन सभी जानकारियों को अन्य किसानों के साथ साझा किए जिसे सभी किसान भाई अपने खेतों में प्रयोग किए। आज सभी किसान भाई इस जानकारी से काफी लाभाविंत हुए जिससे किसानों को अच्छा मुनाफ़ा भी हो रहा है। सके लिए मोबाइल वाणी को धन्यवाद करते हैं साथ ही इस तरफ के और कार्यक्रम को चलाने की मांग करते हैं।ताकि समय -समय पर बेहतर खेती करने की जानकारी प्राप्त हो सके।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

धनबाद जिला के बाघमारा प्रखण्ड से बीरबल महतो जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि द्वारा दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देकर बेरोजगारी को दूर करने का सरकार ने जो उपाय सोचा है ये बहुत अच्छी बात है।इनके धनबाद जिला में कहीं-कहीं लोग दुग्ध उत्पादन कर अपनी बेरोजगारी को दूर कर अपनी जीविका उपार्जन कर रहे है। परन्तु इनके गाँव में अभी तक इस तरह की सुविधा नहीं है, जिसके कारण यहाँ पर दुग्ध उत्पादन नहीं होता है।परन्तु दूसरे गाँवो के बेरोजगार लोग दूध उत्पादन कर अपनी आजीविका में सुधार कर रहे है।और ख़ुशी-ख़ुशी अपना जीवन व्यतीत कर रहे है।इसी तरफ अगर प्रखण्ड के सभी गाँवो में दुग्ध उत्पादन की सुविधा हो तो अवश्य ही झारखण्ड में लोगों को स्वरोजगार प्राप्त होगा।एवं बेरोजगारी दूर होगी।