दुमका,शिकारीपाड़ा से गुलाम अंसारी झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है की शिकारीपाड़ा चेक पोस्ट ऑफिस में मनरेगा के तहत जो कार्य किया जाता है और जो राशि आती है उन खातों में वे मजदुर ना निकल कर दलाल या ठेकेदार निकालता है जो काम करवाता है, वह मजदूरो का जॉब कार्ड रखता है उनके खाते भी अपने पास रखता है कार्य योजना के तहत जो रकम आती है वह अपने हस्ताक्षर से मजदूरो के खाते से पैसे निकालता है और मजदूरो को देता है पोस्ट ऑफिस का प्रशासन को 105% में से 5% दिया जाता गलत कार्य के एवज में. अत:इस तरह का भ्रटाचार कब तक चलेगा,मजदूरो को पासबुक दिलवाया जाये जिससे वे अपने हक़ की राशि ले सके.
दुमका शिकारीपाड़ा,खारुकर्मा से गुलाम अंसारी झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है की अभी भी बहुत सारे लोगो का वोटर आईडी नहीं बना है जिससे वे इस चुनाव में वोट देने से वंचित रह गए अत:छूटे हुए लोगो का वोटर आईडी बनाया जाए.
जिला दुमका से रमन अंसारी मोबाईल वाणी के माधयम से बताते हैं कि मनरेगा के तहत जो भी कार्य किया जाता है शिकारीपाड़ा के अंतर्गत उसमे 100 प्रतिशत में से 33 प्रतिशत घुस लिया जाता है जिससे काम करने वालो को बहुत ही परेशानी होती है
दुमका: गुलाम अंशारी ने शिकारीपारा,दुमका से कहते हैं कि कल से बिजली गुल है और लोगो को बिल पुरे चुकाने पड़ते है जिससे लोगो को काफी परेशानी हो रही है.अत: विभाग से अपील है कि वे लोगो को कम-से-कम 18 घंटे बिजली मुहैया कराये।
दुमका: गुलाम अंशारी ने शिकारीपारा,दुमका से कहते हैं कि सड़क किनारे स्थित नाली में छोटे-छोटे पत्थर और मिटटी से भर गया है जिससे पानी पास नही हो पता और पानी जम जाने से मच्छर उत्पन्न हो रहे हैं जो मलेरिया को बढ़ावा दे रहा है.अत: प्रशासन से अनुरोध है नाली की सफाई की जाये ताकि जगह-जगह पर पानी जमा न हो सके.
दुमका सिकारीपारा से एक श्रोता ने झारखण्ड मोबाइल वाणी पर एक कहानी प्रस्तुत किया है।
दुमका शिकारीपाड़ा से रहमान अंसारी झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की मनरेगा के तहत जो भी कार्य योजना चलती राज्य,प्रखंड और जिला स्तर पर जो भी कार्य चलता है,मनरेगा के तहत काम करने वाले लाभुक द्वारा 35% ब्लाक से लिया जाता है उसमे से मिलीभगत करके बीडीओ,पंचायत सेवक,रोजगार सेवक 35% जबरजस्ती करके ले लेते है और जो देने में असमर्थ है उसके काम को बाधित कर दिया जाता है पोस्ट मास्टर भी पेयेमेंट के समय 5% की दर से पैसे लेते है और नहीं देने पर काम रुक जाता है जिससे काम पेंडिग रह जाता है अत:सरकार से निवेदन है की इन भ्रष्ट लोगो पर कारवाई की जाए.
गुलाम अंसारी दुमका,शिकारीपाड़ा,खारुकरमा से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की खारुकर्मा में उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय में शिक्षको द्वारा बच्चो को अच्छी तरह से नहीं पढाया जाता स्कुल में तिन पारा शिक्षक भी है पढाई अच्छी नहीं होने के कारण बच्चे घर आकर शिकायत करते है छात्र चाहते है की तीनो पारा शिक्षको को बदल दिया जाए.साथ ही स्कुल का हेडमास्टर दुसरे जगह स्थानांतरित कर दिया गया.
गुलाम अंसारी दुमका,शिकारीपाड़ा से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की शिकारीपाड़ा के खारुकर्मा में बिजली सप्लाई में अनियमितता बरती जा रही पर बिजली बिल नियमित तौर पर आ रहे है जिससे लोगो को परेशानियां झेलनी पड़ रही है अत: प्रशासन और बिजली विभाग से अनुरोध है की 48 घंटे में से काम से काम 18 घंटे बिजली दे
दुमका:मलित हेमरोम झारखण्ड मोबाइल के माध्यम से एक संथाली गीत प्रस्तुत कर रहे है।

Comments
गिरिडीह,बेंगाबाद से लक्ष्मनराम झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की शिकारीपाड़ा के रहमान अंसारी बिल्कुल सही कह रहे है की सरकार को इन भ्रष्ट पधाधिकारियो पर कारवाई करनी चाहिए।
May 7, 2014, 8:56 a.m. | Location: 10: JH, Giridih, Bengabad | Tags: MNREGA grievance corruption | Category: Govt Schemes->MNREGA->Grievance