दुमका शिकारीपाड़ा से रहमान अंसारी झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की मनरेगा के तहत जो भी कार्य योजना चलती राज्य,प्रखंड और जिला स्तर पर जो भी कार्य चलता है,मनरेगा के तहत काम करने वाले लाभुक द्वारा 35% ब्लाक से लिया जाता है उसमे से मिलीभगत करके बीडीओ,पंचायत सेवक,रोजगार सेवक 35% जबरजस्ती करके ले लेते है और जो देने में असमर्थ है उसके काम को बाधित कर दिया जाता है पोस्ट मास्टर भी पेयेमेंट के समय 5% की दर से पैसे लेते है और नहीं देने पर काम रुक जाता है जिससे काम पेंडिग रह जाता है अत:सरकार से निवेदन है की इन भ्रष्ट लोगो पर कारवाई की जाए.

Comments
गिरिडीह,बेंगाबाद से लक्ष्मनराम झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की शिकारीपाड़ा के रहमान अंसारी बिल्कुल सही कह रहे है की सरकार को इन भ्रष्ट पधाधिकारियो पर कारवाई करनी चाहिए।
May 7, 2014, 8:56 a.m. | Location: 10: JH, Giridih, Bengabad | Tags: MNREGA grievance corruption | Category: Govt Schemes->MNREGA->Grievance