झारखण्ड राज्य के लोहरदगा जिला के दारू प्रखंड से यशोदा कुमारी ने बताया कि इनके इलाके में पानी की कमी है।
झारखण्ड राज्य के पंचायत उग्रा के ग्राम मेढ़ो से संजय उरांव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि पर्यावरण सभी की ज़रुरत है पर इसका कोई संरक्षण करना नहीं चाहता है। विकास के नाम पर पेड़ पौधे को काट दिया जा रहा है। जिसके कारण गाँव और शहरों में दुष्परिणाम दिख रहा है जैसे अधिक तापमान बढ़ जाना ,वर्षा कम होना ,सुखाड़ आदि।
झारखण्ड राज्य के लोहरदगा जिला के बुट्टी पोस्ट के सेन्हा थाना के सेन्हा ब्लॉक से सरिता उराँव मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि उनके गांव में पानी की समस्या है और सड़क में पानी जमा रहने के कारण आने- जाने में दिक्कत होता है
