झारखण्ड राज्य के पंचायत उग्रा के ग्राम मेढ़ो से संजय उरांव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि पर्यावरण सभी की ज़रुरत है पर इसका कोई संरक्षण करना नहीं चाहता है। विकास के नाम पर पेड़ पौधे को काट दिया जा रहा है। जिसके कारण गाँव और शहरों में दुष्परिणाम दिख रहा है जैसे अधिक तापमान बढ़ जाना ,वर्षा कम होना ,सुखाड़ आदि।
झारखण्ड राज्य के लोहरदगा जिला के उघरा पंचायत के मेरहो गांव से बुद्धि देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि इनके समुदाय में छोटा छोटा बच्चा बहुत नशा करते हैं। बच्चे सब्जी लाने के नाम पर पैसा लेकर दारु और हड़िया का नशा करते हैं। माता और पिता से भी बच्चे नहीं समझते हैं
