Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड के ग्राम नरथुआ से सीमा मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि ग्राम वाणी के माध्यम से पता चला की महिलाओं को भी काम करना चाहिए। महिला पुरुष साथ में काम करेंगे तो महँगाई से लड़ सकते है। इन्होने भी गाय पालन किया है। दूध को डेयरी में दे देते है। प्रतिमाह 2500 -3000 तक का दूध भेज लेती है
उत्तरप्रदेश राज्य के चित्रकूट ज़िला से अरुण यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि वो 2007 से संघर्ष कर रहे है। अपना खुद का व्यापार कर रहे है। मोबाइल वाणी में चलाया जा रहा व्यापार का कार्यक्रम सुनने बहुत अच्छा लगता है । लोगों से अरुण यही कहना चाहते है कि चाहे छोटा ही सही पर अपना खुद का व्यापार करे। अपने बच्चों को भी व्यापार के बारे में बताइये क्योंकि आजकल नौकरी बहुत कम मिलती है।
बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के इस्लामपुर प्रखंड से निक्की कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि उन्हें मोबाइल वाणी का कार्यक्रम सुन कर अच्छा लगा। इससे प्रेरणादायक जानकारी मिली जो लोगों के जीवन के लिए लाभकारी है
उत्तर प्रदेश राज्य के अयोध्या से राजा हिन्दुस्तानी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि सभी लोग रोजगार करना चाहती हैं यह सुनकर अच्छा लगा
उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से संगीता देवी से हुई। संगीता कहती है कि वो बकरी पालन कर रही है। इन्होने समूह से जुड़ कर पचास हज़ार ली है। इन्होने बकरी पालन का प्रशिक्षण भी लिया। पहले इनके पास दो बकरियाँ थी अब इनके पास दस बकरियाँ है। ये ग्राम वाणी के बारे में जानकारी रखती है। ग्राम वाणी का कार्यक्रम अच्छा है। कार्यक्रम आगे चलना चाहिए
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से गीता सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं के अधिकार ,सुरक्षा और आत्मनिर्भर की बात जो मोबाइल वाणी के द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से बताई जा रही है वह अच्छा है। महिलाओं के सुरक्षा के बारे में बाते की जा रही है। महिलाओं की सुरक्षा होनी चाहिए। माताओं को बेटियों की सुरक्षा की चिंता रहती हैं
दिल्ली के खजूरी से नाज़्मा बिन मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि भूमि में कई लोगों को अधिकार दिलवाया गया है तो उनको भी जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। इनके माता और पिता का निधन हो गया है और इनके भाई जमीन में अधिकार नहीं दे रहे है। इनके भाई कहते हैं कि अगर ये जमीन में हिस्सा लेंगी तो इनसे रिश्ता तोड़ देंगे
दिल्ली से रिंकू मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि जो कार्यक्रम चलाई जा रही है महिलाओं को जमीन में अधिकार देने से सम्बंधित वह बहुत अच्छा है।
दिल्ली से रामकरण ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इन्होने महिलाओं के हक़ से सम्बंधित कार्यक्रम सुना और बहुत अच्छा लगा।महिलाओं को जमीन में हक़ देना होगा तभी हम समाज में समानता ला सकते हैं।श्रमिक वाणी पर प्रसारित ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रम सराहनीय है।
