उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सलाउद्दीन से हुई। सलाउद्दीन यह बताना चाहते हैं कि उनको आवास नहीं मिल रहा है और कोई भी सरकारी लाभ नहीं मिल रहा है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से 25 वर्षीय सलाउद्दीन से हुई। सलाउद्दीन यह बताना चाहते हैं कि महिलाओं और बेटियों को जमीन में अधिकार देना चाहिए।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला संपत्ति अधिकार विषय पर माही कुमारी से साक्षात्कार लिया।माही कुमारी ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलेगा तो वो आत्मनिर्भर होंगी और पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी। इससे महिलाओं के जीवन में बहुत बदलाव होगा।महिलाओं को अपने हक के लिए लड़ना चाहिए,सम्पत्ति में हिस्सा लेना चाहिए और अपनी सुरक्षा स्वयं करनी चाहिए

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला संपत्ति अधिकार विषय पर प्रियांशी कुमारी से साक्षात्कार लिया।प्रियांशी कुमारी ने बताया कि सामाजिक स्तर पर जब महिलाएं शिक्षित होंगी और अपने संपत्ति के लिए जागरूक होंगी तो उनको अपना अधिकार मिल सकता है। सरकार ने भी नियम लागू किया है कि महिलाओं को समपत्ति में अधिकार दिया जाए।अगर उसके परिवार वाले महिला को सम्पत्ति में अधिकार नहीं देते हैं, तो महिला उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कर सकती है एवं सम्पत्ति में अधिकार हासिल कर सकती है।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रूचि कुमारी से हुई। रूचि कुमारी यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलेगा तो बहुत तरह के बदलाव हो सकते हैं।महिला अपने हक़ के लिए कुछ भी कर सकती हैं और अपने बच्चों का पालन पोषण कर सकती हैं। वह अपने जरूरतों को पूरा कर सकती हैं। उन्हें किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला संपत्ति अधिकार विषय पर रंजू देवी से साक्षात्कार लिया।रंजू देवी ने बताया कि महिलाओं को जमीन में हक़ मिलना चाहिए।यदि इनको हक़ मिलेगा तो ये खेती करेंगी,बच्चों को शिक्षित करेंगी और भविष्य के बारे में सोचेंगी।

उत्तर प्रदेश राज्य के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मुन्नी देवी से हुई। मुन्नी देवी यह बताना चाहती हैं कि पुरुष महिलाओं को अधिकार नहीं देना चाहते हैं क्योंकि वह महिला पर भरोसा नहीं करते हैं। अगर पुरष के द्वारा महिलाओं को अधिकार मिलगी तो वह अपने बच्चों का पालन पोषण कर सकती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मुन्नी देवी से हुई। मुन्नी देवी यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को जमीन में हक़ मिलने से वह सुरक्षित महसूस करेंगी और अपने बच्चों का पालन पोषण करेंगी। उनका परिवार अच्छे से चलेगा

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम मुरली से हुई। मुरली यह बताना चाहते हैं कि महिलाओं को बराबर का अधिकार मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम जय प्रकाश से हुई। जय प्रकाश यह बताना चाहते हैं कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए