आंदर प्रखंड कार्यालय में नए बीडीओ कुणाल कुमार बुधवार को प्रभार ग्रहण किये , नए बीडीओ के प्रभार ग्रहण करने से जनप्रतिनिधियों में काफी खुशी देखने को मिली। इस दौरान बीडीओ कुणाल कुमार का प्रखंड कार्यालय के गेट पर प्रमुख प्रतिनिधि पवन कुमार आदि जनप्रतिनिधियों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। जिसके बाद प्रखंड प्रमुख राधा देवी ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।इस दौरान बीडीओ कुणाल कुमार ने जनप्रतिनिधियों को प्रखंड क्षेत्र में विकास करने का आश्वासन दिया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सिवान आज हम पहुंचे हुए हैं दरौली विधानसभा क्षेत्र के डरैला गांव में जहां के मुरली कुमार सिंह ने अपनी कमजोरी को अपने इरादों से नामुमकिन को भी मुमकिन बना दिया है। दिव्यांग होने के बावजूद मुरली ने हमेशा हौसला बनाए रखा और हाथ- पैर नहीं होने के बावजूद भी अपने हुनर की बदौलत परिवार का जीवन यापन करते आ रहे है। 3 फीट 2 इंच के मुरली सिंह बिना पैरों के जब वे नाचते हैं तो पूरी महफिल ही लूट लेते हैं। लोग सीटी बजाने लगते हैं। यहीं नहीं वह एक मिनट में 40 शब्द कंप्यूटर पर टाइप कर लेते हैं। मोबाइल चलाने के लिए हाथ की जरूरत नहीं पड़ती है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

दरौली प्रखंड से होकर गुजरने वाली सरयू नदी के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। जिससे तटवर्ती इलाके के लोगों को चिंता सताए जा रही। सरयू नदी के जलस्तर बढ़ने से दरौली में 3 से 4 दिनों के भीतर है। सेंटीमीटर जलस्तर का बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहले सरयुग का जलस्तर 56.6 था जो अभी बढ़कर 59.95 सेंटीमीटर दर्ज की गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौंदा। थाना क्षेत्र के सीवान- पैगम्बरपुर मुख्य मार्ग पर भीखाबान्ध बाजार के समीप सोमवार की रात्रि में तिलक समारोह से लौट रहे पिता पुत्र गोलियों से हमला करने वाले चार अज्ञात अपराधियों पर पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि त्रिभुवन प्रसाद के लड़के सुरेंद्र प्रसाद ने दिए आवेदन में कहा है कि तिलक समारोह से लौट रहे थे. इस बीच पर पहले से घात लगाकर बैठे चार की संख्या में अपराधियों ने दनादन गोली चलाने लगे. जिससे भागने के क्रम में मेरे पैर में गोली लग गई. जिससे मैं जख्मी हो कर गिर गया. स्थानीय लोगों की मदद से महराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया. इधर सुरेंद्र प्रसाद के आवेदन मिलने पर थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज में थाना कांड संख्या 169/22 में प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

● आग बुझाने के क्रम में दो लोग झुलसे दरौंदा। थाना क्षेत्र के चकरी गांव में सोमवार की देर संध्या खाना बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर में आग पकड़ लिया. जिसमे दो आदमी झुलस गए और नगदी सहित लाखो की संपत्ति जल कर राख हो गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चकरी गांव निवासी रंगलाल राय के घर मे खाना बनाने के समय गैस वाले पाइप अचानक गर्म हो गई. गर्म होने के कारण पाइप गल गया. जिस के बाद आग पकड़ लिया. किसी तरह महिला शोर मचाते हुए रसोई घर से बाहर निकल भागी. आग की लपटें तेज होने के कारण आग बुझाने में मुश्किल हो रहा था. घर में जल रहे संपत्ति को बचाने के लिए गए दो व्यक्ति हरेन्द्र राय व सुरेंद्र सिंह आग की लपेट में आने से झुलस गए. ग्रामीणों द्वारा फायर बिग्रेड की टीम को सूचना दिया गया. सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया. इधर परिजनों द्वारा अंचलाधिकारी को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि आग लगने से तीन लाख का गहन, घर बनाने के लिए रखे दो लाख नगद, फर्नीचर, कपड़े, कागजात के अलावे अन्य वस्तुएं जल के राख हो गया है.

दरौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएचसी में चल रहे ओपीडी में मौसमी बीमारियों से पीड़ित की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई । अधिकांश मरीज मौसमी बीमारी से ग्रसित थे । खासकर स्किन एलर्जी , सर्दी , खांसी , बुखार , शरीर के अलग अलग अंगों में खुजली , बारिश में भींग जाने से हुए बुखार , जलजमाव में चलने के दौरान पैर या कोई और अंग कट जाने से होने वाले जख्म के मरीज ज्यादा हैं । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौंदा (सीवान)। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर माछौता गांव के समीप साइकिल एवं मोटरसाइकिल के बीच 05 जून को जोरदार टक्कर हो गई थी. जिसमें साइकिल एवं मोटरसाइकिल पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दोनो घायलों को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सीवान सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. इलाज के क्रम में एकमा थाना क्षेत्र के हुसेपुर गांव निवासी शैलेंद्र ओझा का लड़का पंकज ओझा की मौत हो गई थी. वहीं गंभीर स्थित को देखते हुए हड़सर गांव निवासी डोमा साह के लड़का बबिन्दर साह को डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया. जिसका बुधवार को इलाज के क्रम में मौत हो गई. बता दे कि बबिन्दर साह के चार लड़की एवं एक लड़का है. लड़की क्रमशः संजोती कुमारी 18 वर्ष, स्नेहा कुमारी 16 वर्ष, रोशनी कुमारी 13 वर्ष, निर्मला कुमारी 08 वर्ष व एक लड़का बिटू कुमार 10 वर्ष का है. अपने परिवार का गुजर-बसर भुजा बेचकर करता था. इधर मौत की खबर सुनकर पत्नी मन्द्रवती देवी व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

दरौली सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के कार्यालय में बुधवार को पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक की एक बैठक की गई। जिसमें प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रामबरन प्रसाद द्वारा बताया गया कि सभी पैक्स द्वारा किसानों को लाभ दिलाने हेतु सभी पक्षों में कार्यालय बनाया जाए और किसान के बीच सारी समस्याओं का निदान कराया जाए तथा पैक्स का लेखा संधारण अप टू डेट किया जाए। जिससे सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाया जा सके।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

महिला विकास मंच द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का किया गया आयोजन। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

कोरोना संक्रमण के कारण विगत 2 वर्षों से सोनपुर क्षेत्र में श्रावणी मेला का आयोजन नहीं किया गया था लेकिन इस बार श्रावणी मेला का आयोजन होने की पूर्ण संभावना है इसके लेकर सोनपुर प्रशासन पूरी तैयारी में जुट गई है । इसी क्रम में मंगलवार को सोनपुर एसडीओ सुनील कुमार व एडिशनल एसपी अंजनी कुमार ने पहलेजाघाट पहुंच कर श्रावणी मेले को लेकर पूरी तरह से तैयारी करने के लिए जनप्रतिनिधियों ,समाजसेवियों व पुलिस पदाधिकारी को उन्होंने विभिन्न घाटों के निरीक्षण करने के दौरान कई दिशा निर्देश दिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।