आंदर प्रखंड कार्यालय में नए बीडीओ कुणाल कुमार बुधवार को प्रभार ग्रहण किये , नए बीडीओ के प्रभार ग्रहण करने से जनप्रतिनिधियों में काफी खुशी देखने को मिली। इस दौरान बीडीओ कुणाल कुमार का प्रखंड कार्यालय के गेट पर प्रमुख प्रतिनिधि पवन कुमार आदि जनप्रतिनिधियों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। जिसके बाद प्रखंड प्रमुख राधा देवी ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।इस दौरान बीडीओ कुणाल कुमार ने जनप्रतिनिधियों को प्रखंड क्षेत्र में विकास करने का आश्वासन दिया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
