● आग बुझाने के क्रम में दो लोग झुलसे दरौंदा। थाना क्षेत्र के चकरी गांव में सोमवार की देर संध्या खाना बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर में आग पकड़ लिया. जिसमे दो आदमी झुलस गए और नगदी सहित लाखो की संपत्ति जल कर राख हो गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चकरी गांव निवासी रंगलाल राय के घर मे खाना बनाने के समय गैस वाले पाइप अचानक गर्म हो गई. गर्म होने के कारण पाइप गल गया. जिस के बाद आग पकड़ लिया. किसी तरह महिला शोर मचाते हुए रसोई घर से बाहर निकल भागी. आग की लपटें तेज होने के कारण आग बुझाने में मुश्किल हो रहा था. घर में जल रहे संपत्ति को बचाने के लिए गए दो व्यक्ति हरेन्द्र राय व सुरेंद्र सिंह आग की लपेट में आने से झुलस गए. ग्रामीणों द्वारा फायर बिग्रेड की टीम को सूचना दिया गया. सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया. इधर परिजनों द्वारा अंचलाधिकारी को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि आग लगने से तीन लाख का गहन, घर बनाने के लिए रखे दो लाख नगद, फर्नीचर, कपड़े, कागजात के अलावे अन्य वस्तुएं जल के राख हो गया है.
