दरौंदा। थाना क्षेत्र के सीवान- पैगम्बरपुर मुख्य मार्ग पर भीखाबान्ध बाजार के समीप सोमवार की रात्रि में तिलक समारोह से लौट रहे पिता पुत्र गोलियों से हमला करने वाले चार अज्ञात अपराधियों पर पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि त्रिभुवन प्रसाद के लड़के सुरेंद्र प्रसाद ने दिए आवेदन में कहा है कि तिलक समारोह से लौट रहे थे. इस बीच पर पहले से घात लगाकर बैठे चार की संख्या में अपराधियों ने दनादन गोली चलाने लगे. जिससे भागने के क्रम में मेरे पैर में गोली लग गई. जिससे मैं जख्मी हो कर गिर गया. स्थानीय लोगों की मदद से महराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया. इधर सुरेंद्र प्रसाद के आवेदन मिलने पर थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज में थाना कांड संख्या 169/22 में प्राथमिकी दर्ज कर ली है.