दरौंदा (सीवान)। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर माछौता गांव के समीप साइकिल एवं मोटरसाइकिल के बीच 05 जून को जोरदार टक्कर हो गई थी. जिसमें साइकिल एवं मोटरसाइकिल पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दोनो घायलों को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सीवान सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. इलाज के क्रम में एकमा थाना क्षेत्र के हुसेपुर गांव निवासी शैलेंद्र ओझा का लड़का पंकज ओझा की मौत हो गई थी. वहीं गंभीर स्थित को देखते हुए हड़सर गांव निवासी डोमा साह के लड़का बबिन्दर साह को डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया. जिसका बुधवार को इलाज के क्रम में मौत हो गई. बता दे कि बबिन्दर साह के चार लड़की एवं एक लड़का है. लड़की क्रमशः संजोती कुमारी 18 वर्ष, स्नेहा कुमारी 16 वर्ष, रोशनी कुमारी 13 वर्ष, निर्मला कुमारी 08 वर्ष व एक लड़का बिटू कुमार 10 वर्ष का है. अपने परिवार का गुजर-बसर भुजा बेचकर करता था. इधर मौत की खबर सुनकर पत्नी मन्द्रवती देवी व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.
