पंचायत सरकार भवन पर वार्ड सदस्यों ने किया प्रदर्शन दारौंदा रुकुंदीपुर पंचायत सरकार भवन में रुकुंदीपुर के वार्ड सदस्यों ने प्रदर्शन किया । वार्ड सदस्यों का आरोप है कि चुनाव जीते हुए आठ महीना हो गए , लेकिन अभी तक प्रभार नहीं दिया गया । इस संबंध में दारोंदा पंचायती राज पदाधिकारी जनार्दन सिंह ने बताया कि प्रभार नहीं देने वाले पूर्व वार्ड सदस्यों की सूची में शामिल 45 लोगों को नोटिस भेजा जाएगा ।
सिवान - पैगंबरपुर मुख्य पथ पर स्थित भीखाबांध आरा मशीन के समीप रात बाइक छीनने के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने एक राजमिस्त्री को गोली मार दी । गोली बाइक चालक के दाहिने पैर में लगी , इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया । आसपास के ग्रामीणों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया , जहां उसका इलाज चल रहा है । घायल की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के तक्कीपुर निवासी त्रिभुवन प्रसाद के पुत्र सुरेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुरेंद्र प्रसाद राजमिस्त्री का काम करते हैं । वे शाम एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे । ज्यों ही वे भीखाबांध स्थित आरा मशीन तयके समीप सुनसान जगह पर पहुंचे कि पूर्व से घात लगाकर बैठे तीन चार की संख्या में बदमाश उनकी बाइक छीनने की कोशिश करने लगे । इसका विरोध सुरेंद्र प्रसाद ने किया । इस दौरान बदमाशों ने उनके दाहिने पैर में गोली मार दी। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
बिहार राज्य के सारण ज़िला के छपरा से मनीष कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मुरारी स्वामी से हुई। मुरारी स्वामी कहते है कि वृद्धा पेंशन में फिंगर नहीं उठाने से बुजुर्गों को काफ़ी परेशानी हो रही है। अधिक लापरवाही प्रखंड कर्मचारियों द्वारा की जा रही है। बेवजह बुजुर्गों को प्रखंड के चक्कर लगवाया जा रहा है। कई बार आने जाने के कारण बुजुर्गों की सेहत बिगड़ रही है। इनसे रिश्वत भी माँगा जाता है। इस पर प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्यवाही नहीं हो रहा है
आंदर प्रखंड के आंदर नगर पंचायत कार्यालय समेत पंचायतों में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का आज एसडीओ रामबाबू बैठा जांच करेंगे। इस दौरान सदर एसडीओ विभिन्न गांव में भ्रमण कर नल जल योजना, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, जन वितरण प्रणाली दुकान, मनरेगा योजना ,गली नली योजना, स्वास्थ्य, ग्रामीण आवास योजना, समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, भू राजस्व आदि बिंदुओं पर जांच करेंगे
आंदर प्रखंड के मानपुर पतेजी पंचायत में पीएम आवास योजना में रिश्वत लेना आम बात हो गई है। यहां जिन लाभुकों को आवास योजना मिला है उनको 15000 से ₹25000 घूस देना पड़ा है, वही जो लोग घूस देने में चुक गए ।उनका योजना से नाम काट दिया गया। आइए आपको सुनाते हैं एक ऐसे ही लाभुक की आपबीती।जिनका 2 वर्ष पूर्व योजना में नाम आने के बावजूद लाभ नहीं मिला। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हसनपुरा एमएच नगर थानाक्षेत्र के अरंडा स्थित पवाड़ी टोला में मंगलवार को बाइक अनियंत्रित होने के कारण बाइक चालक गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक की पहचान की थानाक्षेत्र जलालपुर निवासी जाहिद खान का पुत्र सेराज खान के रूप में हुआ।घटना के संदर्भ में ग्रामीणों ने बताया कि घायल युवक हसनपुरा से सिवान जाने के क्रम में पवाड़ी टोला के समीप सिवान आ रही टेम्पू को साइड देने के चक्कर मे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।जिससे बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया।वही ग्रामीणों ने घायल युवक को आनन फानन में निजी क्लीनिक में इलाज कराने के लिए लाया गया।जहाँ फर्स्ट ट्रीटमेंट करने के बाद घायल के परिजनों द्वारा बेहतर इलाज के लिए सिवान के जाया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आंदर प्रखंड के राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेताओं ने सिवान के पत्रकार भवन में मंगलवार को पूर्व मंत्री रामविलास पासवान का जयंती मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रामविलास पासवान के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ ही कार्यकर्ताओ ने उनके कार्यों का उल्लेख भी किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रामविलास पासवान एक अच्छे राजनीतिज्ञ थे जिन की कमी आज भी हम लोगों को खलती है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सिवान: दरौली थाना क्षेत्र के सरना निवासी अनिल सिंह की पत्नी रिंकू देवी ने दरौली थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल पर मारपीट का एफ आई आर दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़िता रिंकू देवी ने बताया है कि हमारे पाटीदार द्वारा फर्जी तरीके से हमारे पूर्वजों की जमीन को रजिस्ट्री करा लिया गया है। और उस पर मेरे द्वारा रखें झोपड़ी को उजड़ा जा रहा है। वही इसका विरोध करने पर 17 जून को सरना निवासी पवन सिंह, गोलु सिंह, राम अवधेश सिंह, प्रभात सिंह, बृज नाथ सिंह, चंद्र भूषण सिंह, सविता देवी, तथा मुडा खाप निवासी हरिश्चंद्र कुमार सिंह द्वारा मारपीट की गई। आवेदन देने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है।
आंदर के दर्जनो भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सिवान में चंद्रशेखर चौक से बबुनिया मोड़ तक प्रतिवाद मार्च निकालकर जिले में हुई दलितों की हत्या और उसमें f.i.r. होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने पर आक्रोश जताते हुए प्रतिवाद मार्च निकाला, यह मार्च समाहरणालय के समक्ष समाप्त कर एसपी को मांग पत्र सौंपा गया, वही मार्च को संबोधित करते हुए जिरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि प्रशासन f.i.r. करके खानापूर्ति कर रहा है महाराजगंज से लेकर सिवान के विभिन्न क्षेत्रों में दलितों की हत्याएं हुई लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, इस अवसर पर हंसनाथ राम, रामजी प्रसाद, विनोद कुमार, गौतम, स्वर्णिमा सिंह, संदीप, जगन्नाथ, किशन, विकास, दीपक, रमेश बांसफोर समेत कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आंदर थाना के तियाय नहर पुल से एसटीएफ की टीम ने शराब पीकर हंगामा कर रहे एक शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार शराबी मैरवा थाना क्षेत्र के फरछुआ गांव निवासी उदेश कुमार बताया जा रहा है।इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि एसटीएफ टीम थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी इसी दौरान सूचना मिली कि एक शराबी शराब पीकर हंगामा कर रहा है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया और कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
