असांव थाना क्षेत्र के झंडा छपरा गांव में आकाशीय बिजली से महिला की हुई थी मौत मामले में असांव निवासी सह भाजपा नेता सुरेंद्र पासवान ने सरकार से 4 लाख मुआवजा देने कि मांग कि है। इसके साथ ही घायलो को सहायता देने की मांग की।बता दे कि 2 जुलाई की शाम आकाशीय बिजली गिरने से 6 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वही एक महिला आरती देवी का मौके पर ही मौत हो गयी थी।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

दरौली प्रखंड के अमरपुर पंचायत में शिव मंदिर के पास सरयु नदी किनारे बीडीओ अभिषेक रंजन के द्वारा 15वें वित्त योजना से तैयार छठ घाट का विधिवत उद्घाटन किया गया। मौके पर जनसमूह को सम्बोधित करते हुए अमरपूर मुखिया सुमी राय ने नवनिर्मित छठ घाट को आम जनता को समर्पित किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौली थाना क्षेत्र तथा गुठनी प्रखंड के कुडेसर गांव निवासी नितेश कुमार को पुलिस ने धरनी छपार चेक पोस्ट से 145 पीस शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तीन अन्य तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में चेक पोस्ट प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान चेक पोस्ट पर यूपी की तरफ से आते वाहन की तलाशी ली गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

भाकपा-माले का 13 वां प्रखण्ड सम्मेलन की तैयारी को लेकर मंगलवार को सुल्तानपुर गांव में कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई ,बैठक की अध्यक्षता भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य पूर्व जिलापार्षद योगेंद्र यादव ने किया।बैठक में भाकपा-माले आंदर प्रखण्ड के 13 वां सम्मेलन की तैयारी का समीक्षा किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौंदा प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीसीएम के पद पर कार्यरत महिमा कुमारी का स्थानांतरण होने पर मंगलवार को आशा कार्यकर्ता एएनएम एवं जीएनएम ने बुके एवं गिफ्ट देते हुए विदाई किया। बीसीएम के पद पर रहते हुए इन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को काफी मदद की है

सिवान दरौली थाना क्षेत्र के दोन- सेलौर मुख्य मार्ग पर चकरी गांव के समीप मंगलवार को बाइक सवार पति- पत्नी दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जिसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों के सहयोग से गुठनी पीएचसी में भर्ती कराया। जहां उनका डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि लार थाना क्षेत्र के मनोज गुप्ता अपनी पत्नी सोनी देवी के साथ दरौली अपने बहन के यहां जा रहे थे। इस क्रम में चकरी गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप से उनकी टक्कर हो गई जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

प्रखंड के रुकुंदीपुर स्थित पंचायत सरकार भवन पर वार्ड सदस्यों ने जमकर प्रदर्शन किया। वार्ड सदस्यों का आरोप है कि चुनाव जीते हुए एवं सर्टिफिकेट लिए हुए आठ महीना हो गया। लेकिन अभी तक चार्ज नहीं दिया गया।

थाना क्षेत्र के सीवान- पैगम्बरपुर मुख्य मार्ग पर भीखाबान्ध बाजार के समीप सोमवार की रात्रि में तिलक समारोह से लौट रहे पिता पुत्र पर पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने दनादन गोली चलाने लगे। जिससे भागने के क्रम में पिता को पैर में गोली लग गई, वही पुत्र हल्का जख्मी हुआ है।

आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय में मंगलवार को प्रधानाध्यापक परशुराम प्रसाद की अध्यक्षता में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के द्वारा छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गयी तथा साफ सफाई को लेकर जागरूक किया गया। स्कूल के शिक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि हमें समय-समय पर हाथों की सफाई, करनी चाहिए तथा अपने आसपास किसी प्रकार की गंदगी नहीं रहने देना चाहिए।हम स्वच्छ रहेंगे तो बीमारी नहीं होगी और हम स्वस्थ रहेंगे।इस मौके पर शिक्षक कमाल अहमद अखिलेश कुमार गौरव कुमार शशिकांत दुबे रीना कुमारी रीमा कुमारी कुमारी शशि बाला कुमारी रम्भा सकीना खातून नुजहत फातमा आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे

इसुआपुर बाजार के 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यवसायी की मौत एसएच 90 पर सुबह किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हो गई । मृतक की जेब में मिले उनके आधार कार्ड से उनकी पहचान इसुआपुर बाजार के व्यवसायी वासुदेव साह के रू में की गई । मिली जानकारी के इसुआपुर थाना के गश्ती दल की नजर रोड पर पड़े बुजुर्ग पर पड़ी तो करीब जाकर देखा । उन्हें मृत पाए जाने पर शव उठा कर याना लाया गया । जेब में मिले उनके आधार कार्ड से पहचान होते ही स्थानीय चौकीदार के माध्यम से मृतक के स्वजनों को घटना की जानकारी दी गई । अनुसार उनकी मौत की सूचना से परिजन बेहाल हो दहाड़ मार कर रोने लगे । स्वजनों के रोदन क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया । सुबह होते ही उनकी मौत की खबर सुनकर इसुआपुर बाजार में उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट गई । स्थानीय मुखिया प्रतिनिधिअजमल रहमानी , पूर्व मुखिया राज किशोर सिंह , उप मुखिया प्रमोद साह , सरपंच राजेश कुशवाहा , अमर प्रसाद , रामबाबू राय , महादेव साह आदि पहुंच और पीड़ित स्वजनो को सांत्वना दिए । थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के स्वजनों को सौंप दिया ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।