सिवान - पैगंबरपुर मुख्य पथ पर स्थित भीखाबांध आरा मशीन के समीप रात बाइक छीनने के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने एक राजमिस्त्री को गोली मार दी । गोली बाइक चालक के दाहिने पैर में लगी , इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया । आसपास के ग्रामीणों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया , जहां उसका इलाज चल रहा है । घायल की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के तक्कीपुर निवासी त्रिभुवन प्रसाद के पुत्र सुरेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुरेंद्र प्रसाद राजमिस्त्री का काम करते हैं । वे शाम एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे । ज्यों ही वे भीखाबांध स्थित आरा मशीन तयके समीप सुनसान जगह पर पहुंचे कि पूर्व से घात लगाकर बैठे तीन चार की संख्या में बदमाश उनकी बाइक छीनने की कोशिश करने लगे । इसका विरोध सुरेंद्र प्रसाद ने किया । इस दौरान बदमाशों ने उनके दाहिने पैर में गोली मार दी। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।