बिहार राज्य के सिवान जिला मोबाइल वाणी संवाददाता राहुल कुमार ने सामाजिक कार्यकर्त्ता शिवानी जैसवाल से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया कि वो कोरोना टीका का दोनों डोज ले चुकी हैं।इसके साथ ही वो कहती हैं की कोरोना टीका बिल्कुल सुरक्षित है। इसलिए सभी लोगों को भ्रांतियों पर ध्यान ना देते हुए , कोरोना टीका की दोनों डोज जरूर लेनी चाहिए।हम सभी को कोरोना से बचाव के लिए एहतियात तो बरतनी ही है। लेकिन साथ ही कोरोना टीकाकरण भी बेहद जरुरी है
Transcript Unavailable.
परसा के श्रीरामपुर नहर के समीप से लावारिस नवजात शिशु नहर से सुरक्षित बरामद
Transcript Unavailable.
आंदर प्रखंड के फाजिलपुर गांव निवासी खूबलाल प्रसाद के पुत्र मनोरंजन कुमार गोड़ का बीपीएससी द्वारा शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय बांगरा सारण में व्यख्त्ता के पद पर चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय अपने माता-पिता तथा अपने मामा डॉ दयानंद साह को जाता है ।
सदर एसडीओ रामबाबू बैठा ने नगर पंचायत आंदर में जांच के दौरान मजहरूल हक बुनियादी विद्यालय के सामने खड़ी दर्जनों टैंपू को हटवाया। एसडीओ ने कहा कि दुबारा यहां टेंपो खड़ी करने पर टेंपो चालकों को जुर्माना भरना होगा इसके साथ ही अन्य कार्रवाई भी की जाएगी।
बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के मशरक प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता धर्मेंद्र पांडेय ने जानकारी दी कि मशरक प्रखंड बहरौली और अरना पंचायत में जिला पदाधिकारी सारण के निर्देश पर बिहार सरकार की सात निश्चय योजना ग्रामीणों को रोज़गार उपलब्ध कराने वाले योजना,मनरेगा योजना आदि सुविधाओं का अधिकारिओं ने निरिक्षण किया। जिसमे नल जल योजना का काम शुरू नहीं होने को लेकर काम पूरा करा कर नल जल योजना को शरू करने का निर्देश दिया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
असांव थाना क्षेत्र के अर्कपुर गांव निवासी मृत युवक कमलेश बासफोर के परिजनों को प्रशासन द्वारा आपदा से मिलने वाला 5लाख मुआवजा राशि अभी तक नही मिल पाया है। मृतक की पत्नी श्री देवी ने बताया कि मुआवजा राशि के लिए प्रखंड से लेकर जिला तक का चक्कर लगाकर थक गए हैं। परंतु अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। गौरतलब हो कि 28 जून कि सुबह बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई थी वही उसका 1 साल का छोटा बच्चा पत्नी बेसहारा हो गए।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
आंदर प्रखंड कार्यालय में पूर्व बीडीओ सुलेखा कुमारी का बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह प्रखंड प्रमुख राधा देवी द्वारा आयोजित की गई।जिसमें अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। इस दौरान बीडीओ सुलेखा कुमारी को प्रखंड प्रमुख ने पहले माला फूल माला पहनाया जिसके बाद बुके देकर स्वागत किया इसके साथ ही उपहार देकर उनको भावभीनी विदाई दी। प्रमुख ने कहा कि हालांकि बीडीओ के साथ मेरा कार्यकाल लगभग 8 माह रहा परंतु इस बीच बीडीओ सुलेखा कुमारी ने पूरा सहयोग के साथ क्षेत्र में मेरे साथ विकास का काम किया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आंदर नगर पंचायत परिसीमन का बुधवार को सदर एसडीओ रामबाबू बैठा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सदर एसडीओ ने नगर पंचायत में विकास योजनाओं को देखा और अनियमितता पाए जाने पर असंतुष्टि प्रकट की। निरीक्षण के क्रम में सदर एसडीओ ने नगर पंचायत क्षेत्र में नल जल योजना, विद्यालय,आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, गली नली, मनरेगा समेत विभिन्न योजनाओं का जांच किया। नल जल योजना आंगनबाड़ी केंद्र जांच के क्रम में अनियमितता पाए जाने पर उन्होंने रोष प्रकट किया तथा शीघ्र ही सुचारू और व्यवस्थित रूप से योजनाओं पर कार्य करने का निर्देश दिया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
