आंदर प्रखंड कार्यालय में पूर्व बीडीओ सुलेखा कुमारी का बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह प्रखंड प्रमुख राधा देवी द्वारा आयोजित की गई।जिसमें अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। इस दौरान बीडीओ सुलेखा कुमारी को प्रखंड प्रमुख ने पहले माला फूल माला पहनाया जिसके बाद बुके देकर स्वागत किया इसके साथ ही उपहार देकर उनको भावभीनी विदाई दी। प्रमुख ने कहा कि हालांकि बीडीओ के साथ मेरा कार्यकाल लगभग 8 माह रहा परंतु इस बीच बीडीओ सुलेखा कुमारी ने पूरा सहयोग के साथ क्षेत्र में मेरे साथ विकास का काम किया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
