जांच में पाया कम वजन वाले चावल के पैकेट दरौंदा । प्रखंड मुख्यालय स्थित एफसीआई गोदाम के भंडारण व वितरण व्यवस्थ की जांच बीडीओ दिनेश कुमार सिंह व एमओ अमूल्य निलिन ने किया । एसडीओ के निर्देश पर किए गए जांच के दौरान काफी अनियमितता पाई गई । गोदाम के अधिकांश चावल के पैकेट का वजन कम पाया गया । बीडीओ ने एफसीआई गोदाम से करसौत पैक्स को भेजे जा रहे चावल के पैकेट का भी वजन कराया । पिकअप में भेजे जा रहे पैकेट को उतार कर वजन कराया गया । वजन देखकर खुद बीडीओ हतप्रभ रह गए । पैकेट का वजन किसी पैकेट में 44 , किसी मे 46 तो किसी में 48 व 50 किलोग्राम पाया गया |
बिहार राज्य के सिवान जिला के आंदर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अम्बे ने आशुतोष कुमार दुबे से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि मानपुर पतेजी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष दुबे ने कोरोना के दोनों डोज देने के साथ ही गुरुवार को बूस्टर डोज भी लगवा लिया ।उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दोनों डोज के साथ बुस्टर डोज लगाएं और कोरोना को दूर भगाएं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के सिवान जिला के दरौली प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राहुल कुमार ने सुरेश मांझी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उन्होंने कोरोना के दोनों टीका लगवा लिए हैं। उन्होंने ने दोनों डोज़ लगवा लिया है। बस बूस्टर डोज़ लगना बाकी है। उनको लोगो द्वारा बूस्टर डोज़ के लिए डरवाया जा रहा है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के सिवान जिला के दरौली प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राहुल कुमार ने बिन्दा देवी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उन्होंने कोरोना का दोनों टीका लिया है। बुस्टर डोज़ लेना बाकी है। क्योकि उनका तबियत ख़राब है इसलिए वो टीका नहीं ले पाई हैं। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
आंदर प्रखंड के शिवरी मठिया गांव स्थित अजीत गिरी बाबा स्थान पर सात दिवसीय सत्संग का आयोजन किया गया था।जिसमें प्रतिदिन श्री सुबोध चंचल जी महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को सत्संग सुनाया जा रहा था। वहीं गुरुवार को सात दिवसीय सत्संग का हवन पूजन के साथ समापन हो गया। सत्संग समापन में दूर दूर से महिला और पुरुष यज्ञ भाग लेने पहुंचे हुए थे। जो हवन पूजन कर अपने लिए सुख शांति समृद्धि की कामना की। इस संबंध में गौरव गोस्वामी ने कहा कि इस स्थान की मान्यता है कि जो भी यहां पूजा पाठ कराता है उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है। जिसको लेकर दूर-दूर से लोग यहां पूजा पाठ करने आते हैं। वही आपको बता दे की सत्संग समापन के बाद आज शाम में भंडारे का भी आयोजन किया गया था। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सिवान: दरौली प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में देखा जाए तो आज भी छोटे-छोटे बच्चे जिनको पढ़ाई करना चाहिए वह जलीय जीव खाकर अपना पेट की आग बुझाने में लगे हुए हैं। बढ़ती महंगाई में गरीब परिवारों के पास रोजगार का कोई जरिया नहीं और अपने छोटे-छोटे बच्चों को जलीय जीवो को पकड़ने के कामो में लगा देते और बच्चे भी क्या करें। पेट में दाने नहीं रहे तो कहां किसी को पढ़ाई और लिखाई अच्छी लगती है। हम आपको यह नजारा दरौली- रघुनाथपुर मुख्य मार्ग के बीच सड़क के किनारे का दिखा रहे हैं। इन मासूम बच्चों को देखिए जिस उम्र में इनके हाथों में कॉपी पेन होना चाहिए उस उम्र में यह घोघा चुनकर अपना पेट भरने में लगे हैं। यह छोटे-छोटे बच्चे इस महंगाई में अपने माता-पिता का सहयोग कर रहे हैं, लेकिन यह भी क्या करें इनके पास कोई और चारा भी तो नहीं है। मनरेगा में काम करने वाला मजदूर 194 रुपए प्रतिदिन कमाता है। ऐसे में बढ़ती महंगाई के बीच कैसे अपने बच्चों का पेट पाले। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सिवान: दरौली थाना क्षेत्र के टडवा परसिया गांव में घर का छज्जा गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं घायल को स्थानिय लोगों ने दरौली पीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरो ने मृत घोषित कर। जिसके बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए युवक को घर लेकर चले गए। मृत युवक कि पहचान टारवां परसिया निवासी मनन गोंड का 20 वर्षीय पुत्र अर्जुन गोड़ है। जो ठेका पर घर में काम कर रहा था इसी दौरान गुरुवार को छज्जा गिरने से उसकी मौत हो गई वहीं मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर था। वहीं उसकी एक बहन है। जिसका रो-रो कर बुरा हाल है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आंदर थाना परिसर में थाना प्रभारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान बैठक में हिस्सा लेने के लिए प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित हुए। थानाध्यक्ष ने बैठक में बकरीद पर्व शांतिपूर्वक मनाने की अपील करते हुए बताया कि त्योहार के दौरान असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी । शांति समिति की बैठक में जुटे दोनों समुदाय के सदस्यों ने अन्य साल की भांति त्योहार शांति पूर्वक मनाने के संकल्प लिया । सीओ रामेश्वर राम और बीडीओ कुणाल कुमार ने संयुक्त रूप से उपस्थित रहे ।सीओ ने कहा कि बकरीद पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। ऐसे मौकों पर आपसी सौहार्द को तोड़ने के लिए तरह-तरह की अफवाह भी फैलायी जाती है। ऐसी अफवाहों को नजरअंदाज करते हुए उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते ऐसे लोगों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सिवान: दरौली थाना क्षेत्र के सरना निवासी अनिल सिंह की पत्नी रिंकू देवी ने गुरुवार को एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आवेदन में बताया कि हमारे पूर्वजों की जमीन को फर्जी तरीके से कुछ लोगों द्वारा रजिस्ट्री करा ली गई है और बार-बार मेरी झोपड़ी को उजाड़ा जा रहा है। वहीं इसका विरोध करने पर सरना निवासी पवन सिंह, गोलु सिंह, राम अवधेश सिंह, प्रभात सिंह, बृज नाथ सिंह, चंद्र भूषण सिंह, सविता देवी, तथा मुडा खाप निवासी हरिश्चंद्र कुमार सिंह द्वारा हमें और हमारे मां को मारपीट कर घायल कर दिया गया था। वह इसको लेकर 17 जून को स्थानीय थाना प्रभारी रितेश कुमार मंडल को आवेदन दी थी बावजूद उनके द्वारा एफ आई आर दर्ज नहीं किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर प्रखंड के गोविंद चक परमानंदपुर सहित अन्य गांव के दर्जनों लोगों को बंदरों ने काट कर घायल कर दिया था वहीं कई घरों व दुकानदारों के दुकान में घुसकर उसके सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया । बंदर के उतपात से राहगीरों से लेकर गांव के लोगों में दहशत फैल गया और इस घटना की जानकारी वन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन को ग्रामीणों ने लिखित दिया ।
