बिहार राज्य के सिवान जिला मोबाइल वाणी संवाददाता राहुल कुमार ने सान्या कुमारी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया कि वो कोरोना टीका का दोनों डोज ले चुकी हैं।इसके साथ ही वो बूस्टर डोज भी ले चुकी हैं। कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए हम सभी को कोरोना टीका का सभी डोज जरूर लेना चाहिए।जो लोग यह सोच रहे हैं की कोरोना महामारी खत्म हो चुकी है,वो सचेत रहे क्योंकि कोरोना महामारी अभी भी है।इसलिए सभी को कोरोना से बचाव के लिए एहतियात जरूर बरतना चाहिए

दरौदा थाना परिसर में जमीन से संबंधित विवादित मामले को लेकर कल जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा जिसमें अंचल के वरीय पदाधिकारी एवं थाना के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे कल के जनता दरबार में गांव पंचायत के जमीन से संबंधित विवादित मामले को लेकर लोग पहुंचेंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौदा थाना परिसर में आज शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई इस संबंध में बताया गया कि मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज हुसैन स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बाल विकास परियोजना कार्यालय का हुआ सोनपुर अनुमंडल कार्यालय परिसर कार्यालय में स्थानांतरित। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। सोनपुर- सोनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर कि एक ही कमरे में बाल विकास परियोजना कार्यालय में चल रहा था जहां जर्जर अवस्था में उस कमरे में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से लेकर कर्मी एवं बाल विकास परियोजना से संबंधित कागजात एवं अन्य कई तरह के महत्वपूर्ण दस्तावेज सामग्री के साथ काफी कार्य करने में कर्मियों को कठिनाई हो रही थी इसके लिए विभागीय पत्रचार व मीडिया में भी इसकी जानकारी प्रमुखता से प्रकाशित किया गया इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने मीडिया में प्रकाशित होने के बाद संज्ञान लेते हुए इस बाल विकास परिना कार्यालय के दूसरे स्थान सोनपुर अनुमंडल कार्यालय के परिसर में बनाए गए एक कमरे में शुक्रवार को स्थानांतरित किया गया है। कार्यालय के स्थांतरित की जानकारी मिलते ही सभी बाल विकास परियोजना कार्यालय के कर्मियों से लेकर पदाधिकारियों एवं बाल विकास योजना से संबंधित सदस्यों को खुशी की लहर दौड़ गई और शुक्रवार के दिन इस कार्यालय से सामग्री का स्थानांतरण किया गया ।

बिहार राज्य के छप्परा जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता साक्षी कुमारी ने जानकारी दी की सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के 23 पंचायत के ग्रामीणों से सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल के कोरोना अधिकारी डॉ हरिशंकर चौधरी ने बताया कि सरकार द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर स्वास्थ कर्मी व आशा,जीविका,ममता,आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता ने लोगों से संपर्क कर कोरोना वायरस से बचाव को लेकर दूसरे डोज व बूस्टर डोज लगवाने को लेकर अपील कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया है इसमें सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए तथा सभी लोगों को इसका टीका लगवाना चाहिए। जो लोग प्रथम डोज तथा दूसरा डोज लगा लिए हैं,उन लोगों को समय अनुसार बूस्टर डोज भी ले लेना चाहिए। कोरोना लगातार विभिन्न राज्यों एवं बिहार के कई जिलों में कोरोना के संक्रमित मरीज मिले हैं इसलिए कोरोना से बचाव के लिए कोरोना का टीका लगाना सभी लोगों को अनिवार्य है साथ ही कहीं भी घर से निकले तो मास्क लगाकर निकले ,एक- दूसरे से बात करते समय दूरी बनाकर बात करें जिससे कोरोना का चपेट में ना आए साथ ही साफ -सफाई पर विशेष ध्यान दें तभी आप कोरोना जैसे महामारी से बच सकते हैं । कोरोना से संक्रमित होने के बाद कितने लोगो की जान चली गयी है । इस महामारी से बचने का एक मात्र उपाय टीका लेना,मास्क लगाना,एक दूसरे से दूरी बनाकर रहना , आप स्वयं कोरोना महामारी से बचे लोगों को भी बचाएं साथ ही लोगों को भी जागरूकता फैलाये और कोरोना का टीका लेने के लिए लोगों को प्रेरित करें ।

एसडीआरएफ हाजीपुर टीम के कंपनी कमांडर, इंस्पेक्टर गणेश जी ओझा शुक्रवार को जी. ए. इंटर कॉलेज हाजीपुर में पांच सौ बच्चे और बच्चियों को, बाढ़, भूकंप, सर्पदंश, आग और ठनका से बचने और बचाने का उपाय सिखाया इंस्पेक्टर गणेश जी ओझा ने बताया कि बाढ़ के प्रभाव और बाढ़ का नुकसान का आंकलन करना मुश्किल होता है, क्योंकि इतनी बर्बादी होती है कि हम उसे गिन नहीं सकते हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता मनीष कुमार ने एक श्रोता से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है।कोरोना से बचाव का सबसे सुरक्षित और असरदार उपाय कोरोना टीका का दोनों डोज लेना है।बूस्टर डोज भी लेना है,लेकिन अभी लिया नहीं है। आस-पास के लोगों को भी मैं कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूक करता हूँ। क्योंकि यह बिल्कुल सुरक्षित है। लोगों को भ्रांतियों पर ध्यान नहीं देना चाहिए और कोरोना टीका की दोनों खुराक अवश्य ही लेनी चाहिए

हसनपुरा।प्रखण्ड मुख्यालय के परिसर में बीडीओ राजेश्वर राम व सीओ प्रभात कुमार की उपस्थिति में प्रवेशोत्सव 2022 के तहत बिहार शिक्षा परियोजना के सौजन्य से कक्षा 9 वी में नामांकन हेतु विशेष नामांकन अभियान के लिए नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

एमएच थाना परिसर मे बकरीद पर्व को लेकर गुरुवार को बीडीओ राजेश्वर राम,थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकर,एसआई अखिलेश कुमार सिंह,प्रशिक्षु दारोगा पिंकी कुमारी,अनिता सिन्हा व शनि पीएन पासवान के संयुक्त अध्यक्षता मे शांति समिति की बैठक आयोजित कि गई।इस दौरान बीडीओ श्री राम ने बकरीद पर्व को ले शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण मे मनाने का अपील किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

राजद कार्यकर्ताओं ने लालू यादव के स्वास्थ्य के सुधार के लिए पूजा अर्चना की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।