बाल विकास परियोजना कार्यालय का हुआ सोनपुर अनुमंडल कार्यालय परिसर कार्यालय में स्थानांतरित। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। सोनपुर- सोनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर कि एक ही कमरे में बाल विकास परियोजना कार्यालय में चल रहा था जहां जर्जर अवस्था में उस कमरे में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से लेकर कर्मी एवं बाल विकास परियोजना से संबंधित कागजात एवं अन्य कई तरह के महत्वपूर्ण दस्तावेज सामग्री के साथ काफी कार्य करने में कर्मियों को कठिनाई हो रही थी इसके लिए विभागीय पत्रचार व मीडिया में भी इसकी जानकारी प्रमुखता से प्रकाशित किया गया इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने मीडिया में प्रकाशित होने के बाद संज्ञान लेते हुए इस बाल विकास परिना कार्यालय के दूसरे स्थान सोनपुर अनुमंडल कार्यालय के परिसर में बनाए गए एक कमरे में शुक्रवार को स्थानांतरित किया गया है। कार्यालय के स्थांतरित की जानकारी मिलते ही सभी बाल विकास परियोजना कार्यालय के कर्मियों से लेकर पदाधिकारियों एवं बाल विकास योजना से संबंधित सदस्यों को खुशी की लहर दौड़ गई और शुक्रवार के दिन इस कार्यालय से सामग्री का स्थानांतरण किया गया ।
