बिहार राज्य के छप्परा जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता साक्षी कुमारी ने जानकारी दी की सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के 23 पंचायत के ग्रामीणों से सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल के कोरोना अधिकारी डॉ हरिशंकर चौधरी ने बताया कि सरकार द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर स्वास्थ कर्मी व आशा,जीविका,ममता,आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता ने लोगों से संपर्क कर कोरोना वायरस से बचाव को लेकर दूसरे डोज व बूस्टर डोज लगवाने को लेकर अपील कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया है इसमें सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए तथा सभी लोगों को इसका टीका लगवाना चाहिए। जो लोग प्रथम डोज तथा दूसरा डोज लगा लिए हैं,उन लोगों को समय अनुसार बूस्टर डोज भी ले लेना चाहिए। कोरोना लगातार विभिन्न राज्यों एवं बिहार के कई जिलों में कोरोना के संक्रमित मरीज मिले हैं इसलिए कोरोना से बचाव के लिए कोरोना का टीका लगाना सभी लोगों को अनिवार्य है साथ ही कहीं भी घर से निकले तो मास्क लगाकर निकले ,एक- दूसरे से बात करते समय दूरी बनाकर बात करें जिससे कोरोना का चपेट में ना आए साथ ही साफ -सफाई पर विशेष ध्यान दें तभी आप कोरोना जैसे महामारी से बच सकते हैं । कोरोना से संक्रमित होने के बाद कितने लोगो की जान चली गयी है । इस महामारी से बचने का एक मात्र उपाय टीका लेना,मास्क लगाना,एक दूसरे से दूरी बनाकर रहना , आप स्वयं कोरोना महामारी से बचे लोगों को भी बचाएं साथ ही लोगों को भी जागरूकता फैलाये और कोरोना का टीका लेने के लिए लोगों को प्रेरित करें ।
