दरौंदा। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्र पर समेकित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को गोद भराई का कार्यक्रम कराया गया. इस क्रम में बगौरा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 85 पर आंगनवाड़ी पर्यवेक्षिका चिन्ता देवी की मौजूदगी में आंगनबाड़ी सेविका कंचन देवी द्वारा गोद भराई का कार्यक्रम किया गया. जिसमे गर्भवती महिलाओं को फल, चावल, दाल, सब्जी, खोइछा मे पैसा, चूड़ी एवं अन्य श्रृंगार का सामान देकर धूमधाम से गोद भराई की रश्म मनाई गई. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सोहैल अहमद ने बताया कि प्रत्येक महीना में इस रश्म को कराया जाता है. साथ ही इन महिलाओं का स्वास्थ्य जांच कर के पौष्टिक आहार देने के लिए सलाह दी जाती है. गोद भराई रश्म के दौरान गर्भवती एवं प्रसूति महिलाओ के अलावे ग्रामीण देवंती देवी, सबरून खातून, रेणु देवी व सोना देवी मौजूद रही.
दरौंदा। प्रखंड मुख्यालय के दिलावर मार्केट स्थित केनरा बैंक में 12 जुलाई 2022 को शाखा परिसर में केन अदालत का आयोजन किया गया है. जिसमे मिशन समाधान के माध्यम से ऋण करदाता से ऋण समझौता किया जाएगा. शाखा प्रबंधक ने बताया कि सभी एनपीए खातों के सरल एकमुश्त निपटान कर लिया जाएगा.
आंदर प्रखंड के ग्राम पंचायत आसांव के मोगलानीपुर में सड़क निर्माण कार्य का प्रखंड प्रमुख राधा देवी ने शुक्रवार को फीता काटकर उद्घाटन किया। इस सड़क का मिट्टी कारण एवं ईट करण निर्माण कार्य अवधेश यादव के घर से जगरनाथ यादव के घर होते हुए मानपुर पतेजी पंचायत के टोला नारायणपुर में रामदेव यादव के घर तक कराया गया।इसके साथ ही मोगलानीपुर से भगवानपुर को जोड़ने वाली सड़क को मक्केश्वर यादव के बगीचा के किनारे मिटी एवं ईटकरण कार्य का उद्घाटन कार्य भी प्रखंड प्रमुख राधा देवी द्वारा किया गया। मौके पर प्रमुख ने कहा कि यह कार्य 15 वर्षों से अधूरा था जिसको हम लोगों ने आज पूरा किया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
दारौंदा। थाना परिसर में बकरीद को लेकर शुक्रवार को शांति समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज की ने किया। बैठक में प्रखंड के विभिन्न गांवों में संवेदनशील जगहो पर सभी को नजर रखने पर चर्चा की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि अफवाह से दूर रहें। इंटरनेट मीडिया पर आने वाली अफवाहों को फारवर्ड न करें। अनि अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस संवेदनशील जगहों पर मौजूद रहेगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व चाहे जिस समुदाय का हो शांति और भाईचारे के साथ हर्षोल्लास के वातावरण में मनाना चाहिए। बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि उपस्थित लोगों से शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की। प्रमुख विनय कुमार सिंह ने बताया कि दारौंदा का इतिहास रहा कि हिदू-मुस्लिम हर पर्व साथ मनाते हैं। मौके पर , प्रमुख विनय कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, कादिर अहमद, मोहम्मद हाशिम, सद्दाम हुसैन, विनय कुमार, मृत्यंजय कुमार सिंह, राजमंगल मांझी, संजय कुमार, पप्पू कुमार, राजीव कुमार भारती, हरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।
दरौंदा। थाना क्षेत्र के इंदापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गया. जिसमे दोनो तरफ से दस लोग घायल हो गए. घटना के संबध में बताया जा रहा है कि पुरानी जमीनी विवाद के कारण शुक्रवार की सुबह में मारपीट हो गई. मारपीट में घायल लोगो को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया गया. जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सीवान सदर अस्पताल में रेफर कर दिया. घायलों में रामाशंकर यादव, लल्लन यादव, शुभ नारायण यादव, सुरेश यादव, मुन्ना यादव, झूलन यादव, हीरा देवी, ज्ञानती देवी, सुनैना देवी, चंदन यादव शामिल है. खबर प्रेषित करने तक दोनों तरफ से किसी ने थाना में आवेदन नहीं दिया है.
आंदर थाना क्षेत्र के बंथू सलोना गांव में गुरुवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर बाइक व शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है ।गिरफ्तार धंधेबाज राजेश राम बताया जा रहा है इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बंथू सलोना बिजली पावर के समीप छापेमारी कर 11 बोतल 200ml बंटी बबली शराब तथा एक बाइक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया और शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
दरौंदा। थाना क्षेत्र के रुकुन्दीपुर से पुलिस ने शराब के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज को किसी ने सूचना दिया कि थाना क्षेत्र के रुकुन्दीपुर में शराब की तस्करी हो रही है. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी ने रात्रि गश्त कर रहे थाना के एएसआई मिथलेश कुमार को इसकी सूचना दिया. सूचना मिलते ही मिथलेश कुमार ने 6 लीटर 800 एमएल देशी महुवा शराब के साथ दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार दोनो आरोपी सतजोरा गांव निवासी शिवबली मांझी का लड़का जयशंकर मांझी व फिरंगी मांझी का लड़का राम ईश्वर मांझी उर्फ मटुक मांझी है. दोनो गिरफ्तार आरोपियों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
बिहार में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है। जिससे लोगों में कोरोना के प्रति जागरूकता दिख रही है। इसी बीच शुक्रवार को दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड क्षेत्र के केवटलिया, अमरपुर, सरना, टाडवा समेत विभिन्न गांव से पहुंचे सर्दी, खांसी व बुखार से पीड़ित लगभग 182 मरीजों से कोविड जांच का सैंपल लिया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य प्रबंधन अमीत कुमार ने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए जांच का बढ़ा दिया गया है। शुक्रवार को 137 एंटीजन और 35 आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया गया। तथा सभी मरीजों को रिपोर्ट आने तक एहतियात बरतने की अपील की गई।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सिवान: दरौली मुख्यालय में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित एक कौशल विकास केंद्र के फिल्ड मोबिलाईजर पर संस्थान में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। जिसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। इस घटना को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि और बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों में भारी आक्रोश है। तथा कौशल विकास केंद्र के फिल्ड मोबिलाईजर सह केवटलिया गांव निवासी पर कानूनी कार्रवाई करने का मांग करते हुए उस शिक्षण संस्थान को बंद कराने का मांग किया है।
बिहार राज्य के सिवान जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सुधीर पांडेय ने अजय कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की कोरोना वायरस से बचाव हेतु दोनों टीका लेना अनिवार्य है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चलाकर कोरोना वायरस से बचाव हेतु लोगों को दोनों टीका दी जा रही है। जिन लोगों को बूस्टर डोज देना है उन्हें बूस्टर डोज भी दिया जा रहा है। कोरोना से बचाव का सबसे सुरक्षित और असरदार उपाय कोरोना टीका का दोनों डोज लेना है।इसलिए आप लोग टीका की दोनों खुराक जरूर लें
