दरौंदा। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्र पर समेकित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को गोद भराई का कार्यक्रम कराया गया. इस क्रम में बगौरा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 85 पर आंगनवाड़ी पर्यवेक्षिका चिन्ता देवी की मौजूदगी में आंगनबाड़ी सेविका कंचन देवी द्वारा गोद भराई का कार्यक्रम किया गया. जिसमे गर्भवती महिलाओं को फल, चावल, दाल, सब्जी, खोइछा मे पैसा, चूड़ी एवं अन्य श्रृंगार का सामान देकर धूमधाम से गोद भराई की रश्म मनाई गई. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सोहैल अहमद ने बताया कि प्रत्येक महीना में इस रश्म को कराया जाता है. साथ ही इन महिलाओं का स्वास्थ्य जांच कर के पौष्टिक आहार देने के लिए सलाह दी जाती है. गोद भराई रश्म के दौरान गर्भवती एवं प्रसूति महिलाओ के अलावे ग्रामीण देवंती देवी, सबरून खातून, रेणु देवी व सोना देवी मौजूद रही.