बिहार राज्य के सिवान जिला मोबाइल वाणी संवाददाता अम्बे ने सतीश कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया कि वो कोरोना टीका का दोनों डोज ले चुके हैं।जल्द ही समय निकाल कर बूस्टर डोज भी लेंगे।उन्होंने बताया की कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि टीका लेने के बाद बुखार या शरीर में दर्द आम बात है। इससे घबराने की बात नहीं है, बल्कि सभी को बेझिझक टीकाकरण करवाना चाहिए और कोरोना मुक्त भारत बनाने में अपना एक कदम आगे जरूर बढ़ाना चाहिए
एमएच नगर थानाक्षेत्र के लहेजी चेमनी पर मजदूरी कर रहे मजदूरों ने एमएच नगर थाना में पहुच चेमनी मालिक के खिलाफ शिकायत किया है।इस दौरान मजदूर रांची(झारखंड) निवासी पंजू राम ने बताया कि चेमनी मालिक थानाक्षेत्र के लहेजी निवासी मुरारी सिंह द्वारा चेमनी पर काम कराकर मजदूरी नही दिया जाता है जब भी हमलोग मजदूरी का पैसा मांगते हैं तो आज देंगे कल देंगे कहकर टाल मटोल करते हैं जिससे हमलोग सभी मजदूर भुखमरी कगार पर है।यहां तक हम सभी मजदूर दो दिनों से भूख की मार झेल रहे हैं।लेकीन चेमनी मालिक मुरारी सिंह द्वारा काम कराकर पैसा नही दिया जा रहा है।इसीको शिकायत को ले थाना में पहुंच न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
एमएच नगर थाना परिसर में शनिवार को सीओ प्रभात कुमार व थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर,आरओ स्नेहा कुमारी पुअनि अखिलेश कुमार सिंह व सअनि हरिशंकर राय के संयुक्त नेतृत्व में भूमि सम्बन्धित मामले का निपटारा हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौदा थाना परिसर में जमीन से विवादित मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें अंचल के वरीय पदाधिकारी, एवं थाना के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे आज के जनता दरबार में गांव पंचायत के लोग जमीन से विवादित मामले को लेकर आए हुए थे जहां पर वरीय पदाधिकारी द्वारा मामले को देखते हुए उस पर उचित कार्रवाई करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दी गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
थाना क्षेत्र के इंदापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी . इसमें दोनों तरफ से 10 लोग घायल हो गये . बताया जा रहा है कि जमीन के पुराने विवाद में मारपीट हो गयी , जिसमें घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर से पुलिस ने शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया . बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज को किसी ने सूचना दी कि रुकुंदीपुर में शराब की तस्करी हो रही है . थाना प्रभारी ने रात्रि गश्त कर रहे एएसआइ मिथिलेश कुमार को इसकी सूचना दी . मिथलेश कुमार ने छह लीटर देसी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया . दोनों धंधेबाज सतजोरा गांव निवासी शिवबली मांझी का लड़का जयशंकर मांझी व फिरंगी मांझी का लड़का राम ईश्वर मांझी उर्फ मटुक मांझी है . दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
आज दिनांक 9 साथ 2022 को मुजफ्फरपुर शहर के कई क्रांतिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मुजफ्फरपुर नगर निगम को नगरपालिका अधिनियम 2007 की धारा 249 के तहत जन सुविधा मुहैया कराने के पश्चात ही इसी प्रकार की टैक्स वसूली शुरू करने की मांग को लेकर एक संकल्प सभा शहीद खुदीराम बोस एवं शहीद प्रफुल्ल चाकी जी के स्मारक स्थल कंपनी बाग में दोपहर 2:30 पर रखी गई है आप सभी मीडिया बंधुओं से आग्रह है कि इस संकल्प सभा में आकर जनहित के मुद्दे को प्रकाशित एवं प्रसारित करने की कृपा करें साईं सेवादार अविनाश कुमार स्वतंत्र पार्षद प्रत्याशी मंच मुजफ्फरपुर
सिवान: दरौली बररियां गांव में 2 कट्ठा जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमे एक पक्ष के ,3 लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। तीनों घायलों की पहचान बररियां निवासी मुमताज अंसारी का पुत्र अनवर अंसारी, सकीना खातून तथा शबनम खातून के रूप में की गई है। इस संबंध में बताया कि 2 कट्ठा जमीन को लेकर विपक्ष द्वारा हमें मारपीट कर घायल कर दिया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
दरौंदा। थाना क्षेत्र के भीखा बांध बाजार से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की भीखाबांध बाजार पर मोटरसाइकिल की हेराफेरी की जा रही थी. जिसके बाद थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज को किसी ने गुप्त सूचना दिया. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी ने दल बल के साथ भीखाबांध बाजार पर चोरी के मोटरसाइकिल के साथ एक को गिरफ्तार कर लिया. भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के पनियाडीह गांव निवासी शत्रुघन सिंह के लड़के शिवम कुमार को पकड़ लिया. जिस पर थाना कांड संख्या 166/22 में अप्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.
दरौंदा। प्रखंड मुख्यालय स्थित एफसीआई गोदाम की जांच गुरुवार को बीडीओ दिनेश कुमार सिंह एवं एमओ अमूल्य निलिन ने संयुक्त रूप से किया. जांच में अनियमितता पाई गई. एफसीआई गोदाम का जांच एसडीओ के निर्देश पर किया गया. जांच में खाद्यान्न के पैकेट में कुछ में अधिक व कुछ में कम वजन पाया गया. 25 चावल के पैकेट व 10 गेंहू के पैकेट की जांच की गई. जांच के दौरान बीडीओ ने स्टॉक पंजी, डिजिटल तराजू, भंडारण इत्यादि को बारीकी से देखा. परंतु गोदाम में स्टॉक का अधतन स्टॉक नहीं था. इस सम्बंध में पूछे जाने पर बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि एफसीआई गोदाम की जांच में काफी अनियमितता पाई गई है. गोदाम में रखे चावल के वजन कम पाए गए. स्टॉक की काउंटिंग करा ली गई है. जांच की पूरी रिपोर्ट एसडीओ को भेज दी जाएगी. क्या कहते है एजीएम- एफसीआई गोदाम पर मौजूद एजीएम ने बताया कि अधिकतर पैकेट में अधिक तो कुछ में कम पाया गया. जिससे वजन की पूर्ति कर ली जाती है.
