आंदर थाना परिसर में प्रत्येक शनिवार की तरह इस शनिवार भी आर ओ धरमेन्द्र कुमार एवं थाना अध्यक्ष मनोज कुमार द्वारा संयुक्त रुप से जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें भूमि संबंधी विभिन्न फरियादी अपना फरियाद लेकर पहुंचे। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आज जनता दरबार में दो नया मामला दर्ज किया गया एक पुराने मामले समेत दो मामलों का निष्पादन किया गया। तथा एक मामले में दोनों पक्षों को नोटिस भेज कर अगले जनता दरबार में बुलाया गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सिवान: दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर शनिवार को 162 गर्भवती महिलाओं का जाँच किया गया। जांच शिविर का आयोजन प्रभारी चिकित्सक वकील सिंह चौहान के देख रेख में किया गया। वहीं सेंटर पर उपस्थित गर्भवती महिलाओं का पहले कोविड-19 टेस्ट करने के बाद पंजीकरण कराकर चिकित्सक से आवश्यक परामर्श एवं मुफ्त दवाएं प्राप्त किया गया। गर्भवती महिलाओं के वजन, रक्तचाप, हिमोग्लोबिन, एचआईवी, एसएजी, आदि की जांच की गई। तथा खान-पान में विशेष ध्यान रखने का परामर्श दिया गया ।

आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय में सुरक्षित शनिवार प्रधानाध्यापक परशुराम प्रसाद की अध्यक्षता मनाया गया। जिसमे शिक्षक कमाल अहमद ने बच्चों के बीच जन जागरूकता फैलाने के उदेश्य से बाढ़ से बचने के उपाय के तरीके बताए। इसके साथ ही कैसे हमें बाढ़ से निपटना चाहिए,उसका क्या उपाय करना चाहिए इसकी भी जानकारी छात्र छात्राओं को दी। शिक्षक ने कहा कि जुलाई महीना बारिश का महीना होता है और इसमें आसपास के सभी क्षेत्र जलमग्न हो जाते हैं।बाढ़ के दौरान पानी के बोतल, केले के तना का इस्तेमाल कर बाढ़ के पानी से बाहर निकला जा सकता है, मौके पर शिक्षक कमाल अहमद गौरव कुमार अखिलेश कुमार शशिकांत दुबे रीमा कुमारी शुभ लक्ष्मी गुप्ता कुमारी शशि बाला कुमारी रंभा नुजहत फातमा सकीना खातून आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर शनिवार को 144 गर्भवती महिलाओं का जाँच किया गया।जांच शिविर का आयोजन चिकित्सा पदाधिकारी अमितेश कुमार के देख रेख में किया गया। वही सेंटर पर उपस्थित गर्भवती महिलाओं का पहले कोविड-19 टेस्ट करने के बाद पंजीकरण कराकर डॉक्टरो द्वारा आवश्यक परामर्श दिया गया ।साथ ही गर्भवती महिलाओं के वजन,रक्तचाप,हिमोग्लोबिन,एचआईवी,एसएजी,एचओपी,आदि की जांच की गई। तथा खान-पान में विशेष ध्यान रखने का परामर्श दिया गया ।एवं मुफ्त दवाएं वितरण की गई।

आंदर जिला परिषद क्षेत्र संख्या 9 के अंतर्गत पतार पंचायत के सोनाकरा अहुअल गांव में पीसीसी सड़क का शनिवार को जिला पार्षद अरविंद यादव और रामाधार यादव ने संयुक्त रुप से फीता काटकर उद्घाटन किया। पीसीसी सड़क पन्द्रहवी वीत आयोग योजना अंतर्गत सोनाकरा अहुअल गांव में पिच रोड से सुनील यादव के दरवाजे तक कराया गया । मौके पर जनसमूह को संबोधित करते हुए जिला पार्षद अरविंद यादव ने नवनिर्मित पीसीसी सड़क आम जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि अब यहां के स्थानीय लोगों को आने जाने में काफी सहूलियत होगी। वहीं जिला पार्षद द्वारा पीसीसी सड़क निर्माण होने से क्षेत्रीय ग्रामीणों में भी खुशी का माहौल था।इस मौके पर मुद्रिका यादव ,शंकर यादव, सुनील यादव, सरधानंद यादव ,रविंदर यादव ,साहेब यादव, अनिल पंडित ,बाबूदिन खान साहब, दीपक कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सिवान दरौली थाना परिसर पर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर तीन भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निपटारा कराया गया। इस दौरान सीओ अरविंद प्रसाद सिंह तथा थाना अध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने जनता दरबार के माध्यम से भूमि विवाद से जुड़े तीन मामलों का निपटारा कर आया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि जनता दरबार में कुल 4 मामले आए हुए थे जिसमें दोनों पक्षों की उपस्थिति में 3 मामलों का निष्पादन कराया गया वहीं एक मामले मैं दोनों पक्षों को अगली तिथि पर सच के साथ प्रस्तुत होने का निर्देश जारी किया गया।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें

आंदर प्रखंड के अर्कपुर पंचायत के सदलपुर गांव में शनिवार को सुहेलदेव समाजवादी पार्टी का एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुहेलदेव समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकिशोर राजभर ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजकिशोर राजभर ने कहा कि सितंबर माह में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सिवान में आगमन होगा। जिसमें आप सभी को आमंत्रित किया जाता है। वही इस दौरान जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों लोगों को सुहेलदेव समाजवादी पार्टी का सदस्य बनाया गया। इसके साथ ही अनिल राजभर को आंदर प्रखंड अध्यक्ष तथा भरत चौहान को पंचायत अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में सुहेलदेव पार्टी के कई छोटे-बड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

भाकपा माले ने आंदर प्रखंड के जयजोर गांव में प्रखण्ड कमिटी का बैठक कर 12 जुलाई को साईं मैरिज हॉल आंदर में होने वाले 13 वां प्रखण्ड सम्मेलन को लेकर समीक्षा किया।बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड सचिव का युगल किशोर ठाकुर ने किया, इस दौरान विधायक सत्यदेव राम ने जिला सम्मेलन की तैयारी का समीक्षा किया।बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले के स्थानीय विधायक का० सत्यदेव राम ने कहा कि देश में आए दिन गरीबों की झोपड़ी बुलडोजर राज में तोड़ा जा रहा है। और बड़े बड़े कारपोरेट कंपनियां को बढ़ावा दिया जा रहा है देश में बेहताशा महंगाई और बेरोजगारी है। हजारों दलित गरीबों का राशन कार्ड से नाम काट कर यह सरकार उन्हें दो वक्त की रोटी पर भी रोक लगा दिया है ऐसे सरकार से लड़ाई लड़ने के लिए भाकपा माले को मजबूत करना होगा ताकि देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाया जा सके। बैठक में पूर्व जिला पार्षद शीतल पासवान ,पूर्व जिला पार्षद योगेंद्र यादव, मंजिता कौर ,मुन्ना गुप्ता,प्रेम राम,कृष्ण राम, ललनजी यादव,चंद्रभान ठाकुर,दीनानाथ राम,श्रीराम मांझी आदि उपस्थित थे ।

महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवरिया में घर के आसपास लगे जंगल का साफ सफाई कर रहे एक युवती को कोबरा सांप ने डंस लिया। जिससे यूपी अचेत हो गई परिजनों द्वारा युवती को इलाज के लिए आनन-फानन में महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

महाराजगंज थाना क्षेत्र के अफराद मे आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष ने एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। खबर के बारे में बताया जा रहा है कि रविवार को सुबह एक महिला सुभावती देवी अपने घर के आस-पास उपजे जंगल का साफ सफाई कर रही थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।