प्रखंड क्षेत्र में ईद-उल- अजहा का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ. किसी भी प्रकार की कोई अशांति ना फैले इस को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से तत्पर थी। संवेदनशील जगहों पर पुलिस दिन भर गस्त करती रही।

आंदर प्रखंड क्षेत्र में औसत से कम बारिश का होना किसानों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है।खरीफ फसलों के लिए बारिश काफी महत्वपूर्ण है । यहीं कारण है कि किसान मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । समय पर मॉनसून के दस्तक देने के बाद भी पर्याप्त बारिश का नहीं होना किसानों के लिए चुनौती बन गया है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 सिरसाव मठिया के समीप नवनिर्मित पुल के समीप शनिवार की देर संध्या में सड़क के दोनो तरफ पुल धस गया है. छपरा से सिवान के तरफ जाने वाली ट्रक का अगला चक्का नवनिर्मित पुल के समीप बने गड्ढे में फंस गया. जिससे ट्रक पलटने से बाल-बाल बच गई. जिससे बड़ा दुर्घटना टल गया. जिससे चालक एवं उप चालक का जान बच गया. बता दे कि एक सप्ताह पूर्व भी निर्माणाधीन पुल के समीप एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी. वही एक ट्रक भी पलटने से बाल-बाल बच गया था. ट्रक के फंस जाने से घंटों देर यातायात बाधित रहा. स्थानीय पुलिस की मदद से क्रेन लाकर ट्रक को गड्ढे से बाहर निकाल कर यातायात चालू किया गया.

सिवान: दरौली थाना क्षेत्र के गुठनी- दरौली मुख्य मार्ग पर पुलिस ने रविवार को वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने वाहनों के कागजात, हेलमेट तथा वाहनों की डिक्की की तलाशी ली। इस संबंध में जांच अभियान चला रही एसआई बंदना कुमारी ने बताया कि यूपी से शराब लेकर आ रहे धंधेबाजों को पकड़ने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौली प्रखंड क्षेत्र में औसत से कम बारिश का होना किसानों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। खरीफ फसलों के लिए बारिश काफी महत्वपूर्ण है। यहीं कारण है कि किसान मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। समय पर मॉनसून के दस्तक देने के बाद भी पर्याप्त बारिश का नहीं होना किसानों के लिए चुनौती बन गया है। प्रखंड क्षेत्र के किसान खेती के लिए बारिश पर निर्भर रहते है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के सिवान जिला के दरौद प्रखंड से सुधीर पांडेय ने सुरेश से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सभी को दोनों टीका लेना जरूरी है उन्होंने कहा कि जब तक हम दोनों टीका नहीं लेंगे तब तक कोरोना वायरस हमारा बचाओ नहीं हो सकता है इसलिए लोगों से उन्होंने अपील करते हुए कोरोना वायरस से बचने के लिए दोनों टीका लीजिए और बिहार को संक्रमित मुक्त बनाइए। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

दरौदा प्रखंड क्षेत्र में पढ़ रही है उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया जहां पर रही उमस भरी गर्मी के कारण लोगों के हाल बेहाल है तो वही लो वोल्टेज एवं पावरकट की समस्या से ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ रही है ग्रामीणों का कहना है कि लो बोल्टेज के कारण विद्युत से चलने वाले उपकरण भी सही ढंग से नहीं चल पा रहे हैं ऐसे लोगों की परेशानी बढ़ रही है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार कि रिपोर्ट । कुर्बानी के त्यौहार बकरीद पर विशेष नमाज़ अदा की गई ।अधिक जानकारी के लिए मोबाइल वाणी पर ऑडियो सुने या डाउनलोड करें।

बिहार के परसा प्रखंड से विकास मोबाइल वाणी के माध्यम से एक समाज सेवी से बात कर रहें हैं, इनका नाम विक्रम है ये युवा समाज सेवी हैं तथा इनका कहना है की इन्होने वैक्सीन का दोनों डोज़ ले चुके हैं. लोगों से कह रहे हैं की वैक्सीन सभी ज़रूर लें ये काफी अच्छा है

दरौदा प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में हरी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है जहां प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में लौकी 25 से ₹30 प्रति किलो बिक रहे हैं तो वहीं पवल 25 से ₹30 किलो बिक रहे हैं वही भिंडी भी 30 से ₹40 प्रति किलो बिक रहे हैं हरी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी होने से उपभोक्ता परेशान देखे जा रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।