बिहार राज्य के सीवान जिला मोबाइल वाणी संवाददाता सुधीर पांडेय जानकारी दे रहे हैं की दरौदा प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोनावायरस से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 12 प्लस 18 प्लस एवं बूस्टर डोज दी गई। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव से महिलाएं एवं पुरुष आए हुए थे। जिनमें कोरोनावायरस से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान के तहत टीका दी गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
हसनपुरा बकरीद को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में सड़क से प्रखंड तक रखी जा रही नजर बकरीद पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी व कर्मी नजर रख रहें हैं।थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर,बीडीओ राजेश्वर राम,सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि 10 जुलाई से शुरू होने वाले तीन दिवसीय बकरीद पर्व के मौके पर प्रशासन की कड़ी नजर है। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।लगातार शांति समिति की बैठक भी आयोजित की जा रही है।थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सख्ती रहेगी। इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। हसनपुरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि शांति पूर्व बकरीद संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी है।जगह जगह पुलिस पदाधिकारी की कड़ी निगाह है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हसनपुरा एमएच नगर थानाक्षेत्र के रजनपुरा स्थित सिवान सिसवन मुख्य पथ एसएच 89 के पंचायत भवन के समीप रविवार संध्या को सड़क पार कर रही एक बच्ची को बचाने के क्रम में बाइक चालक का गिरने से गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।घायल बाइक चालक की पहचान छपरा जिले के रसूलपुर थानाक्षेत्र के महुई गांव निवासी शिववचन राम के रूप में हुई।जिसे स्थानीय ग्रामीणों की सहयोग से घायल युवक को गुरुजवा जलालपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु ले जाया गया।घटना के सन्दर्भ में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बाइक चालक हसनपुरा बाजार से अपना घर जा रहा था कि तभी रजनपुरा पंचायत भवन के समीप एक बच्ची सड़क को पार कर रही थी जिसे बचाने के लिए बाइक अनियंत्रित होकर गई गई और बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सिवान: दरौली प्रखंड और असांव थाना क्षेत्र के तियर लिलही टोला से पुलिस ने छापेमारी कर शराब बरामदगी मामले के एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी लीलही टोला निवासी शंभू यादव का पुत्र बलिंदर यादव है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी 2008 के एक शराब मामले में अभियुक्त था। जो फरार चल रहा था। जिस पर कोर्ट द्वारा कुर्की वारंट निर्गत की गई थी। इस क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायिक हिरासत में रविवार को जेल भेज दिया गया।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
असांव पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिजुलिया पेट्रोल पंप से एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि असांव पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिजुलिया पेट्रोल पंप के समीप से 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ शनिचरा टोला निवासी विनोद यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि पुलिस गश्त कर रही थी इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की एक युवक बोरी में शराब लेकर कहीं जा रहा है।जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया
सिवान दरौली प्रखंड क्षेत्र में मुसलमान समुदाय के लोगों द्वारा त्याग और बलिदान का पर्व बकरीद मनाया गया। हालांकि कोरोना के कारण पिछले 2 वर्षों से बकरीद की नमाज घरों में अदा की जा रही। परंतु इस बार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मुस्लिम भाई बकरीद की नमाज मस्जिदों में अदा की। बकरीद पर्व को लेकर बच्चो में एक अलग खुशी देखने को मिली। मो. रिजवान ने बताया कि ईद अल-अज़हा अर्थात बकरीद जिसका मतलब कुर्बानी की ईद है। इस्लाम धर्म में विश्वास करने वाले लोगों का एक प्रमुख त्यौहार है। मान्यता के अनुसार हज़रत इब्राहिम अपने पुत्र हज़रत इस्माइल को इसी दिन खुदा के हुक्म पर खुदा कि राह में कुर्बान करने जा रहे थे, तो अल्लाह ने उसके पुत्र को जीवनदान दे दिया, जिसकी याद में यह पर्व को मनाया जाता है। इस दिन बकरे की कुर्बानी दिया जाता है। वहीं दूसरी तरफ बकरीद पर्व को लेकर दरौली में पुलिस प्रशासन भी चौकस दिखी और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए चौक चौराहे ईदगाह समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
दरौली विधानसभा क्षेत्र के आंदर प्रखंड स्थित मानपुर पतेजी पंचायत के पतेजी बहादुर गाँव में रविवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर के मूर्ति का अनावरण किया गया।इस दौरान विधायक सत्यदेव राम ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के पद चिन्हों और संकल्पों पर चलने का आव्हान किया।सभा को संबोधित करते हुए विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि भारत रत्न डॉ० भीमराव अम्बेडकर ने अपने लिखित संविधान के जरिए जिस तरह दलित गरीबों को समाज के मुख्य धारा में लाने का काम किया वह अद्वितीय है। आज देश को बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर के सपने को आगे बढ़ाने और उनके द्वारा किए कार्यों पर अमल करने की जरूरत है। वही बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम के दौरान जिरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर एक महान व्यक्तिगत के धनी थे। उन्होंने भारत के संविधान का निर्माण किया।हमें भी उनके कदमों पर चलना चाहिए। इस मौके पर दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रोफेसर डॉ रतन लाल, जिरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा, दरौंली के पूर्व भाकपा माले विधायक अमरनाथ यादव, सिवान सदर के राजद विधायक अवध बिहारी चौधरी सहित कई अन्य लोगों ने भी इस सभा को संबोधित किया।
आंदर प्रखंड के मानपुर पतेजी पंचायत के पतेजी गाँव में , जिला परिषद क्षेत्र संख्या 9 के जिला पार्षद अरविंद यादव एवं गणेश भगत द्वारा 15वें वित्त योजना से तैयार छठ घाट का रविवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। मौके पर जनसमूह को सम्बोधित करते हुए जिला पार्षद अरविंद यादव ने नवनिर्मित छठ घाट को आम जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि अब यहां के छठ व्रती आस्था के साथ छठ महापर्व मनाएंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बकरीद पर्व पर आंदर प्रखंड के सुल्तानपुर ,आंदर, असांव, पतार, सहसरांव, कांधपाकड, बिजुलिया समेत विभिन्न मस्जिदो में रविवार को लोगों ने नमाज अदा की और खुदा से अमन-चैन की दुआएं मांगी. इस दौरान सुल्तानपुर स्थित मस्जिद में बड़ी संख्या में भीड़ देखी गई. नमाज के बाद लोग एक-दूसरे के गले मिले और बकरीद की मुबारकबाद दी।वही मुस्लिम समाज के घरों में पर्व को लेकर खासा तैयारी देखने को मिला. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के सोहागरा स्थित प्रसिद्ध बाबाहंस नाथ मंदिर परिसर में श्रावणी मेला को लेकर पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ रामबाबू बैठा तथा डीएसपी जितेंद्र पांडे ने किया। जिसमें थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार, सीओ शंभू नाथ राम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पूजा समिति की बैठक में श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने को लेकर विशेष चर्चा की गई।
