दरौंदा प्रखंड क्षेत्र के अधिकतर पैक्स से जुड़े सदस्यों का नाम सहकारिता विभाग के पोर्टल पर अब तक ऑपलोड नही हो पाया है। रसूलपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर राय ने बताया कि पैक्स सदस्य अपने अध्यक्ष के पास कागज़ात समय सीमा के अंदर जमा कर दे, जिससे उनका नाम सहकारिता विभाग के वेबसाइट पर अपलोड हो सके
दरौंदा थाना क्षेत्र के कोथुवा मोड़ पर रविवार की देर संध्या अपाची सवार दो युवकों ने एक व्यक्ति को मोबाइल एवं रुपया लेकर चले गए। चंदन कुमार ने थाना प्रभारी से उचित कार्रवाई एवं न्याय की गुहार लगाई है
दिघवारा ,सारण NH19 दिघवारा प्रखंड अंतर्गत आमी मोर हनुमान मंदिर के सटे नया बना सिमेंटेट आमी गेट ट्रक के धक्के से टुट गया।इस मोड़ के हनुमान चबुतरे पर तीन लोग सोए हुए थे जो बाल-बाल बच गए जिसमें वैशाली के खैनी विक्रेता विनोद सिंह,आमी निवासी आकाश कुमार एवं मोनू कुमार गुप्ता मुख्य थे।इस धक्के से हनुमान मंदिर भी क्षतिग्रस्त होने से बच गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौंदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एंबुलेंस चालक लक्ष्मण प्रसाद के सेवानिवृत्त होने के बाद विदाई समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर सिविल सर्जन सीवान यदुवंश कुमार शर्मा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राजेश कुमार राम, भाजपा मीडिया सेल प्रभारी मनीष सिंह, व अन्य कर्मचारी की उपस्थिति में फुल माला व सॉल देकर विदाई किया गया।
दरौंदा थाना क्षेत्र के बलुही गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गया. जिसमे दोनो तरफ से पांच लोग घायल हो गए। घटना के संबध में बताया जा रहा है कि पुरानी विवाद के कारण सोमवार की सुबह में मारपीट हो गई। मारपीट में घायल लोगो को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया गया।
दरौंदा क्षेत्रीय अपर निदेशक सारण डॉ. सरोज सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा पहुंच कर अस्पताल का निरीक्षण किया। निदेशक ने 15 जुलाई से शुरू हो रहा परिवार नियोजन पखवाड़ा के बारे में अस्पताल के कर्मियों से बैठक कर बिंदुवार जानकारी लिया। इस दौरान उन्होंने 40 बिंदुओं पर निरीक्षण किया।
दरौंदा प्रखंड क्षेत्र के सिरसाव पंचायत के पिपरा व कोडारी कला पंचायत के डुमरी गांव में कृषि समन्वयक रामप्रीत गुप्ता के नेतृत्व में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। कृषि विभाग द्वारा पिपरा व डुमरी में किसानों को संबोधित करते हुए एटीएम शरद कुमार ने कहा कम लागत में अधिक मुनाफा कमाना वर्तमान में किसानों का मूल मंत्र होना चाहिए। उपस्थित किसानों के बीच कृषि विभाग के तरफ से नुक्कड़-नाटक का भी आयोजन कर कृषि कार्यों तथा उसके समस्या व निदान पर जीवंत मंचन दिखाया गया
दरौदा प्रखंड क्षेत्र में जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा को लेकर प्रचार गाड़ी के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है इस संबंध में सूत्रों का कहना था कि प्रखंड क्षेत्र में 11 जुलाई से जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र में लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के संबंध में जानकारी दी जाएगी इसके अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार हो इसको लेकर प्रचार गाड़ी के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में सारण सिविल सर्जन डॉ सागर दुलार सिन्हा व सोनपुर डीसीएलआर अखिलेश कुमार ने महालक्ष्मी जीविका दीदी की रसोइया का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर श्री गणेश सोमवार को किया । जीविका दीदी की रसौइया का शुभारंभ करते हुए सारण सिविल सर्जन डॉ सिन्हा ने कहा कि एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे सभी प्रशिक्षणार्थियों एवं अनुमंडलीय अस्पताल में वैसे मरीजों को जो स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भोजन उपलब्ध कराई जाती है वैसे लोगों को जीविका की दीदियों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व पोष्टिक खाना बनाकर वैसे लोगों को उपलब्ध कराएगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पिपराहा असली मीनापुर मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक के साथ खरीफ किसान चौपाल का आयोजन कृषि विभाग के द्वारा किया गया जिसमें कृषि समन्वयक ने खेती में गोबर का उपयोग करते की बात कही, सरकार द्वारा मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
