थाना क्षेत्र के बलुही गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गया . जिसमे दोनो तरफ से पांच लोग घायल हो गये . घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पुरानी विवाद के कारण मारपीट हो गयी . मारपीट में घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सारण में विधि व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को दृष्टिगत रखते हुए जिले के 16 थाने के थानाध्यक्ष एवं ओपी अध्यक्ष को समय अवधि पूर्ण होने पर स्थांतरित पर सारण एसपी संतोष कुमार के द्वारा किया गया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आंदर प्रखंड में बिजली कटौती से लोगो को काफी असुविधाओ का सामना करना पड़ता है।बावजूद आज तक बिजली कंपनी द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि विगत एक सप्ताह में छह से आठ घंटे तक ही बिजली सप्लाई की जा रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आंदर प्रखंड के मितवार गांव से एक पागल बंदर को ग्रामीणों तथा वन विभाग की टीम द्वारा रविवार को पकड़ लिया गया, जिसके बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मितवार गांव में एक पागल बंदर करीब 2 माह से लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहा था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिवान: दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सोमवार को जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। जनसंख्या स्थिरता पखवारा 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा।ताकि विश्व जनसंख्या दिवस पर छोटा परिवार सुखी परिवार की संकल्पना को साकार करते हुए समाज में जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता लाया जा सके।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आंदर प्रखंड क्षेत्र के पतार पंचायत में सरयू तट पर स्थित सुप्रसिद्ध रामजीबाबा मंदिर प्रंगण में स्थित भगवान भोलेनाथ का सोमवार को छठवां स्थापना दिवस मनाया गया। इसको लेकर सभी ग्रामीणों में एक अलग उत्साह देखने को मिला। बता दें कि वैश्विक महामारी के बाद पतार पंचायत में आस्था का यह पहला कार्यक्रम था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

असांव थाना क्षेत्र के सोनाकरा अब्बल गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई खूनी संघर्ष में 4 लोग घायल हो गए हैं वहीं एक लड़की की स्थिति बेहद ही नाजुक बताई जा रही है।जिसे डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। इस संबंध में सोनाकरा अब्बल गांव निवासी नारायण यादव ने अपने पाटीदार लल्लन यादव, जवाहर यादव, मुन्ना यादव राकेश यादव प्रभु यादव, मोहन यादव प्रद्युमन यादव, प्रदीप यादव के खिलाफ असांव थाना में आवेदन देकर कहा है कि 8 जुलाई की रात 10 बजे लल्लन यादव हमारे जमीन में ट्रैक्टर से मिट्टी गिरा कर कब्जा कर रहे थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

श्रवण मास 14 जुलाई से चढ़ रही है जो पहली सोमवारी 18 जुलाई को होगी । श्रावण मास भगवान भोले को जलाभिषेक की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस सदियों से चली आ रही परंपरा को निभाने के लिए भी प्रत्येक सावन मास के सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक श्रद्धालु भक्तजनों द्वारा किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि सावन मास में जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती है घन-धन्य ,आयु ,पुत्र की प्राप्ति होती है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौली भाकपा माले का 13वां दरौली प्रखंड सम्मेलन सोमवार को कामरेड हरेंद्र राजभर नगर ककरिया डीह विवाह भवन में समपन्न हुआ। प्रखंड सम्मेलन विधायक सत्यदेव राम के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिसमें बढ़ते साम्प्रदायिक उन्मादों व अपराधि ताकतों को शिकस्त देने के लिए पार्टी मजबूती करण पर जोड़ दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।