महाराजगंज प्रखंड के बजरिया महाराजगंज पीएचसी में विभाग द्वारा दिया गया नया एंबुलेंस स्वास्थ्य प्रबंधक ने मोबाइल वाणी संवाददाता से की बातचीत .
महाराजगंज पीएचसी में विभाग द्वारा दिया गया नया एंबुलेंस स्वास्थ्य प्रबंधक ने मोबाइल वाणी संवाददाता से की बातचीत
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंदर को नई एम्बुलेंस की सौगात मिली है। अब मरीजों को लाने ले जाने में परेशानी नहीं आएगी। लंबे समय से इसकी जरूरत महसूस की जा रही थी। दरअसल, कुछ दिन पहले ही विधायक सत्यदेव राम ने अस्पताल निरीक्षण के दौरान एक एंबुलेंस की कमी महसूस की थी। इसके बाद विधायक ने जिला प्रशासन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंदर के लिए एक एंबुलेंस उपलब्ध करवाने की मांग की थी। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्व से एक एंबुलेंस कार्य में लगे थे। परंतु पुराने हो जाने के कारण उसमें सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से कार्य नहीं कर रही थी। वहीं स्वास्थ्य केंद्र को नए एंबुलेंस मिलने से स्थानीय ग्रामीणों सहित आसपास के लोगों मे खुशी का माहौल है
सिवान: दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं के साथ स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार ने बैठक की। जिसमें डायरिया से बचाव को लेकर सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा चलाने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि डायरिया से बचाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र में 15 से 30 जुलाई तक चलने वाली दस्त नियंत्रण पखवाड़ा के तहत एएनएम व आशा कार्यकर्ता घर घर जाकर नवजात से 5 वर्ष के बच्चों को ओआरएस घोल का पैकेट वितरण करेंगी। तथा दस्त ग्रसित बच्चों को समुचित व्यवस्था देने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को पर्याप्त मात्रा में जिंक टेबलेट और ओआरएस उपलब्ध कराया जाएगा।
श्रवणी मेला की तैयारी को ले कर कम्युनिटी पुलिस ने सोनपुर एसडीओ,एडिशनल एसपी के साथ कि बैठक सोनपुर-- सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और कार्यपालक पदाधिकारी के साथ सावनी मेला व बोलबम कांवरियों के साथ किसी तरह की परेशानी न हो इसके लेकर कम्युनिटी पुलिस के जवानों के साथ बैठक कर उन्हें कई सुझाव व दिशा निर्देश एसडीओ सुनील कुमार व एडिशनल एसपी अंजनी कुमार ने दी । एसडीओ ने इस बैठक मे अलग अलग टीम बना कर सभी टीमों को जवाबदेही दी । कम्युनिटी पुलिस से जुड़े सभी सदस्यों को एसडीओ ने कहा कि कांवड़ियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लेकर सुरक्षा व सुविधा उपलब्ध कराने की जिम्मेवारी कम्युनिटी पुलिस के जवानों को दी गई है । कम्युनिटी पुलिस के संयोजक राजीव मुनमुन ने कहा कि सावन माह में कांवरियों के सुविधा को देखते हुए उन्हें कम्युनिटी पुलिस के तरफ से 2 पानी ट्रेनकर और 2 एम्बुलेंस दी जाएगी।
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सैंपल लिए गए
दारौदा नई शिक्षा नीति के तहत चयनित सरकारी मध्य विद्यालयों के के बच्चे हाईटक पढ़ाई जिले के विभिन्न प्रखंडों - के चयनित 93 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास रूम बनाया जाएगा । इसके लिए प्रखंडवार विद्यालय की सूची विभाग द्वारा जारी की गई है । इसके माध्यम से साक्षरता एवं अंक ज्ञान से लेकर गणित व विज्ञान की पढ़ाई की जाएगी । डिजिटल डिवाइस के माध्यम से बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा खेल खेल के माध्यम से दिया जाएगा । विद्यालय के बच्चों को डिजिटल डिवाइस के माध्यम से शिक्षा देने के लिए स्मार्ट क्लास में 42 इंच का एलईडी टीवी स्क्रीन , सीडी प्लेयर , इंवर्टर , चयनित शिक्षकों को इसके लिए प्रशिक्षित किया जाएगा ।
दरियापुर में बालू ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर पर ट्रॉली पलटने से चालक घायल
सिवान मुख्यमार्ग पर मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक मोरवन गांव का सचीन पटेल बताया जा रहा है।स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल में ले जाया गया ,जहां उसका इलाज चल रहा है।
थाना क्षेत्र के कोथुवा मोड़ पर बाइक सवार दो युवकों ने एक व्यक्ति को मोबाइल और रुपये लेकर चले गये . बसवरिया टोला गांव निवासी चंदन कुमार ने थाने में दिये आवेदन में बताया है कि रविवार की संध्या में कोथुवा मोड़ पर से टहल कर जा रहा था . विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
