श्रवणी मेला की तैयारी को ले कर कम्युनिटी पुलिस ने सोनपुर एसडीओ,एडिशनल एसपी के साथ कि बैठक सोनपुर-- सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और कार्यपालक पदाधिकारी के साथ सावनी मेला व बोलबम कांवरियों के साथ किसी तरह की परेशानी न हो इसके लेकर कम्युनिटी पुलिस के जवानों के साथ बैठक कर उन्हें कई सुझाव व दिशा निर्देश एसडीओ सुनील कुमार व एडिशनल एसपी अंजनी कुमार ने दी । एसडीओ ने इस बैठक मे अलग अलग टीम बना कर सभी टीमों को जवाबदेही दी । कम्युनिटी पुलिस से जुड़े सभी सदस्यों को एसडीओ ने कहा कि कांवड़ियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लेकर सुरक्षा व सुविधा उपलब्ध कराने की जिम्मेवारी कम्युनिटी पुलिस के जवानों को दी गई है । कम्युनिटी पुलिस के संयोजक राजीव मुनमुन ने कहा कि सावन माह में कांवरियों के सुविधा को देखते हुए उन्हें कम्युनिटी पुलिस के तरफ से 2 पानी ट्रेनकर और 2 एम्बुलेंस दी जाएगी।
