सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंदर को नई एम्बुलेंस की सौगात मिली है। अब मरीजों को लाने ले जाने में परेशानी नहीं आएगी। लंबे समय से इसकी जरूरत महसूस की जा रही थी। दरअसल, कुछ दिन पहले ही विधायक सत्यदेव राम ने अस्पताल निरीक्षण के दौरान एक एंबुलेंस की कमी महसूस की थी। इसके बाद विधायक ने जिला प्रशासन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंदर के लिए एक एंबुलेंस उपलब्ध करवाने की मांग की थी। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्व से एक एंबुलेंस कार्य में लगे थे। परंतु पुराने हो जाने के कारण उसमें सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से कार्य नहीं कर रही थी। वहीं स्वास्थ्य केंद्र को नए एंबुलेंस मिलने से स्थानीय ग्रामीणों सहित आसपास के लोगों मे खुशी का माहौल है
