सिवान: दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं के साथ स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार ने बैठक की। जिसमें डायरिया से बचाव को लेकर सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा चलाने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि डायरिया से बचाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र में 15 से 30 जुलाई तक चलने वाली दस्त नियंत्रण पखवाड़ा के तहत एएनएम व आशा कार्यकर्ता घर घर जाकर नवजात से 5 वर्ष के बच्चों को ओआरएस घोल का पैकेट वितरण करेंगी। तथा दस्त ग्रसित बच्चों को समुचित व्यवस्था देने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को पर्याप्त मात्रा में जिंक टेबलेट और ओआरएस उपलब्ध कराया जाएगा।
