सिवान: दरौली प्रखंड के पुनक गांव में गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु शिष्य के मधुर संबंध देखने को मिला। गुरु वशिष्ठ दास के वैष्णव शिष्यों ने पान के पत्ते, पानी वाले नारियल , अमृत अमृत फल, कर्पूर, लौंग, इलायची के साथ विधिवत आरती उतार कर गुरुजी का पूजन किया। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शिष्य अपने गुरु का गुणगान करते हुए भजन कीर्तन किए। गुरु शिष्य के आध्यात्मिक संबंधों की खूब चर्चा हुई। दिनेश मिश्र ने गुरू बिन अनुभव निधि तरै न कोई की बात कही वहीं बाबूनाथ तिवारी गुरु तत्व को ही मानवीय चेतना बताया, शिक्षक श्रीकांत सिंह ने कहा कि गुरु के प्रति आस्था में न्यूनता आई है फलस्वरूप जीवन में अशांति, असुरक्षा और मानवीय गुणों का अभाव हो रहा है, सिवान जिला टेट शिक्षक संघ अध्यक्ष रजनीश मिश्र का कहना था कि गुरु हमारे ज्ञानशक्ति पर छाए विषय रूपी अंधकार को हटा देते हैं। गुरु वशिष्ट दास जी अपने श्रद्धालु -भक्त-शिष्यों को सर्वोत्तम बनाने का मूल मंत्र राम नाम का जप दिया। सबके सहयोग से बृहद भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसका प्रसाद सभी श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। इस अवसर पर डॉ. भरत सिंह, राघो दुबे, शुभम दुबे, रामनाथ भक्त, नंदलालजी विंध्याचल, कुशवाहाजी, विपिन बिहारी सिंह, दिलीप ओझा सच्चिदानंद ओझा, नित्यानंद ओझा, मृत्युंजय पांडे बबलू मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

सिवान: दरौली प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सरयू नदी के केवटलिया घाट पर मछुआरों ने अचानक घड़ियाल देखा। घड़ियाल देखने की सूचना आग की तरह क्षेत्र में फैल गई।सूचना मिलते ही नदी किनारे सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं कुछ लोगों ने घड़ियाल का वीडियो तथा फोटो खींचना भी शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि एक तो पंचायत क्षेत्र के लोग नदी के बढ़ते जलस्तर से दहशत में है। और दूसरे नदी में घड़ियाल देखे जाने के बाद कोई भी सरयू नदी के किनारे नहीं जा रहा है, वही घड़ियाल कभी-कभी किनारे पर आकर लेटा दिख रहा है। जिससे लोगों में भय का माहौल है। हम लोग स्थानीय प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि घड़ियालो को जल्द से जल्द पकड़ कर किसी अन्य स्थान पर छोड़ा जाए ताकि हम लोग सुरक्षित महसूस कर सके। वहीं सरयू नदी के पानी में घड़ियाल देखे जाने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही है।

भाकपा-माले आन्दर का 13 वॉ प्रखण्ड सम्मेलन 12 जुलाई साई मैरेज हॉल ,शहीद का सुरेंद्र यादव नगर शहीद छोटेलाल गुप्ता सभागार आन्दर में संपन्न हुआ । सम्मेलन के पर्वेक्षक के बतौर मैरवा भाकपा-माले प्रखण्ड सचिव का मुकेश जी ने किया, जिसके बाद पुरानी कमेटी को भंग करते हुए नए 15 सदस्यीय कमेटी निर्वाचित किया गया, नवनिर्वाचित प्रखण्ड कमेटी सदस्य का० युगल किशोर ठाकुर,शीतल पासवान,योगेंद्र यादव,मंजीता कौर,प्रेम राम,कृष्ण राम, चंद्रभान ठाकुर,ललनजी यादव,मुन्ना साह, उधव यादव,दीनानाथ राम, मांझी,दीनानाथ राम,विनोद यादव,पप्पु यादव को निर्वाचित कर सर्वसम्मति से प्रखण्ड सचिव के पद पर का युगल किशोर ठाकुर को चुना गया । वही सम्मेलन के समापन भाषण में बोलते हुए जिला सचिव हँसनाथ राम ने कहा जनता त्रस्त है सरकार सार्वजनिक सम्पति बेचने में मस्त है,जो सार्वजनिक संस्था लाभ में है उसको भी फटाफट बेचा जा रहा,महँगाई, बेरोजगारी चरम पर है, इन साम्प्रदायिक फासीवादी ताकत के खिलाफ लड़ने के लिए भाकपा-माले को मजबूत करने की जरूरत है।

बिहार राज्य के सारण ज़िला से अजय कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से शैलेंदर भगत से हुई। शैलेंदर ने बताया कि इन्होने कोरोना टीका का दोनों डोज़ ले चुके है। पहला और दूसरा डोज़ लेने पर कोई शारीरिक समस्या नहीं हुई। बूस्टर डोज़ अब तक लगा नहीं है। सभी लोगों को कोरोना का टीका लेना चाहिए

दरौंदा . थाना क्षेत्र के महाचौर गांव में आपसी जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी , जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी . इसके बाद महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया . जहां इलाज हुआ घायल महिला छोटेलाल राय की पत्नी सुरती देवी ने बताया कि मेरे हिस्से की जमीन को पट्टीदारों द्वारा नहीं दिया जा रहा है . जिसको मांगने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिये . महिला द्वारा थाना में आवेदन दे दिया गया है . पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है .

सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे की निगरानी में रहेंगे काँवरिया हरिहरनाथ व पहलेजाघाट सोनपुर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरा सोनपुर ---कोरोना संकट के चलते 2 साल के बाद सावनी मेले की तैयारी जोरों पर है। श्रावणी मेले की शुरुआत 14 जुलाई से शुरू होगी इसके लेकर सोनपुर के प्रसिद्ध बाबा हरिहर नाथ मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है । मंदिर के सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि भीड़ के नियंत्रित करने के लिए यहां ब्रीकेटिंग की जा गयी है वहीं मंदिर के आसपास के स्थानों पर चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं । आसपास भीड़ भाड़ को नियंत्रित करने व मंदिर के अंदर की सीसीटीवी कैमरे से पैनी नजर रखी जायेगी वहीं दूसरी ओर श्रावणी मेले के लेकर पहलेजाघाट धाम व सोनपुर के प्रसिद्ध बाबा हरिहर नाथ मंदिर परिसर में चहल-पहल शुरू हो गयी है । पहलेजाघाट धाम स्थानीय लोगों के अलावा प्रशासन के देखरेख में साफ सफाई का कार्य तेजी से हो रहा है हालांकि यहां गंगा घाट किनारे का अधिकांश हिस्सा में अभी भी कचरा का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय दुकानदार अपने अस्थाई दुकानों को बनाने में लगे हुए हैं वहीं अस्थाई दुकानदार भी अपने दुकानों में श्रवण मास में होने वाले सामानों की बिक्री करने के लिए अपने दुकानों को सजा रखे हैं। सोनपुर के दक्षिण वाहिनी पहलेजा घाट स्थित गंगा नदी में स्नान कर यहां से पवित्र जल लेकर कांवरियों 65 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर कांवरियों का जत्था लाखों की संख्या में पवित्र गंगाजल से बाबा के लिए गंगाजल लेकर बाबा को अभिषेक करते हैं । सावन के हर शुक्रवार से सोमवार तक श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यहां प्रशासन की ओर से घाटों पर लाइट, पेयजल, बैरिकेडिंग अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है वहां स्थानीय समाजसेवी लाल बाबू पटेल स्थानीय प्रशासन से हरिहरनाथ मंदिर के सामने शेड बनाने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा कि इस चिलचिलाती धूप में हरिहरनाथ मंदिर के सामने श्रद्धालुओं को काफी भीड़ बढ़ेगी । श्रद्धालुओं को बाबा हरिहरनाथ के जल चढ़ाने में लगभग 1 घंटे लाइन में खड़ा रहना पड़ता है और ऊपर से शेड तथा जमीन पर कालीन की व्यवस्था हो जाने से कांवरियों को बड़ी सहूलियत होगी । वहीं बाबा हरिहर नाथ मंदिर में श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से जलाभिषेक कर सके इसके लिए नगर पंचायत द्वारा ड्रोन कैमरे से नजर रखेगी साथ ही कालीघाट से लेकर बाबा हरिहर नाथ मंदिर होते मंगलवारी तक सड़क मार्ग में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की तैयारी चल रही है जिसे बाबा हरिहर नाथ के अलावा बाहर भी भी नियंत्रण से इसके साथ सुरक्षा व्यवस्था आसपास के इलाकों की भी हर गतिविधियों पर नजर रखी जा सके पहलेजा घाट बाबा हरिहर नाथ मंदिर कालीघाट nh19 के शिव बचन सिंह चौक पर कंट्रोल रूम का निर्माण किया जा रहा है जहां से सभी सुरक्षा एवं सुविधाओं का मैंने लैट्रिंग विभिन्न विभागों के सचिव पदाधिकारी मौजूद रहकर हर गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करेंगे जिला प्रशासन के निर्देश के बाद नगर पंचायत द्वारा सोनी मेले के दौरान बाबा हरिहर नाथ मंदिर के जल जल अभिषेक में आने वाले श्रद्धालु एवं कांवरियों के लिए व्यापक स्तर पर इंतजाम कर रही है वही कांवरियों के विश्राम के लिए हरिहर नाथ मंदिर मेला ग्राउंड के नखास एरिया में सुविधा युक्त वाटर प्रूफ रेन बसेरा का निर्माण किया जा रहा है साथ ही कांवर रखने के लिए विभिन्न जगहों पर कंवर स्टैंड का निर्माण की जा रही है कांवर पथ पर लाइटिंग की व्यवस्था पेयजल की व्यवस्था साफ सफाई की व्यवस्था चिकित्सा व्यवस्था की जा रही है ।

दरौदा प्रखंड क्षेत्र में आज गुरु पूर्णिमा को लेकर श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा सुमन के साथ पूजा अर्चना की गुरु पूर्णिमा का हिंदू धर्म में काफी ज्यादा महत्वता है इस दिन शिष्य अपने गुरु के भी पूजा अर्चना करते हैं वही गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा सुमन के साथ मंदिरों में पूजा अर्चना करते हुए घर में सुख संपत्ति और ऐश्वर्या की कामना की

गोपालपुर सरपंच शंकर मालाकार को प्रदेश जनता दल यू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश सचिव बनाया गया सोनपुर----जनता दल यू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के सारण जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं सरपंच संघ के जिला सचिव शंकर मालाकार को प्रदेश जनता दल यू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश सचिव बनाया गया । सारण जिला के कार्यकर्ताओं को मलकार के प्रदेश सचिव बनाये जाने पर लोगो मे खुशी के माहौल है । सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मलकार को फोन पर बधाई दे रहे हैं तो कोई उनसे मिलकर बधाई दे रहे हैं । श्री मालाकार ने जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक (बरारी) विजय सिंह निषाद को आभार प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अति पिछड़ा वर्ग का मसीहा बताए। बधाई देने वालों में से सारण जद (यू0) के जिला अध्यक्ष मुरारी सिंह ,आनंद किशोर सिंह, विशाल सिंह राठौर, रमेश चौरसिया,कामेश्वर महतो, अशोक तिवारी संजीत कुमार,सहित उनके हजारो चाहते लोगो ने बधाई दिया ।

मांझी (सारण) दाउदपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव में छापेमारी कर 50 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना के अनुसार इनायतपुर गांव में पुलिस द्वारा की छापेमारी के दौरान 50 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज उसी गांव के राजेश राय गिरफ्तार किया गया जिससे पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद मद्य निषेद के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

सोनपुर जीआरपी ने एक्सप्रेस ट्रेन से अंग्रेजी शराब को किया बरामद सोनपुर--- सोनपुर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची वैसे ही जीआरपी के टीम ने छापामारी की । छापामारी के दौरान जनरल बोगी से अंग्रेजी शराब 4 बोतल बरामद किया गया है । यह सभी अंग्रेजी शराब 750ml के है और यह शराब पंजाब के बनाई गई है। छापामारी के दौरान धंधेबाज शराब छोड़कर भागने में सफल रहा। इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर थानाध्यक्ष जय सिंह टीयू ने बताया कि ट्रेन में छापामारी की गई जहां जनरल बोगी से 4 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है ।