माँझी के निखिल ने बिहार दरोगा परीक्षा में बाजी मारी माँझी। मांझी प्रखंड के महम्मदपुर निवासी श्री निवास तिवारी और अनिता देवी के पुत्र निखिल कुमार तिवारी का चयन बिहार में दरोगा के पद पर हो गया है।निखिल बचपन से ही पढ़ने मे मेधावी था। निखिल ने यह भी साबित कर दिखाया है की कभी भी हार नही माननी चाहिए। निखिल पिछले साल भी बिहार दरोगा का लिखित परीक्षा मेंस परीक्षा व शारीरिक परीक्षा पास किया था। हालाँकि दुर्भाग्य वश पिछले साल की मेरिट में वह अपनी स्थान बनाने से वंचित रह गया था। लेकिन इस बार दरोगा परीक्षा में चयनित होकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अपने बुलंद हौसले साथ वह दरोगा की तैयारी करने वालो के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन गया है। इस सफलता पर गाँव में खुशी का माहौल है। माता पिता सहित सारे सगे संबंधियों में खुशी की लहर दौड़ गई है तथा बधाई देने वालो का ताता लगा हुआ है।
दरौंदा (सीवान)। प्रखंड क्षेत्र के बगौरा पंचायत की पूर्व मुखिया मीरा ठाकुर की बेटी ने दरोगा की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रौशन की है. बता दे कि सामान्य परिवार की अंशुली पढ़ाई में काफी मेधावी थी. बगौरा निवासी किसान अनिल ठाकुर और पूर्व मुखिया मीरा ठाकुर की पुत्री अंशुली आर्या के दरोगा की परीक्षा पास करने के बाद बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है. मां मीरा ठाकुर बगौरा पंचायत में वर्ष 2006 व 2011 में दो बार बगौरा पंचायत की मुखिया थी. वर्तमान में मैरवा प्रखंड के एक हाई स्कूल में शिक्षिका हैं. अंशुल दो बहने हैं. छोटी बहन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है. अंशुली ने मैट्रिक हाई स्कूल बगौरा से 2010 में, 2012 में इंटर, 2016 में स्नातक, व 2018 में बीएड की डिग्री हासिल की. बीएड की डिग्री हासिल करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गई. आज अपने कठिन परिश्रम व लगन के बदौलत उसने एसआई की परीक्षा पास कर ली. उसने अपनी सफलता का श्रेय पिता, मां और अपने चाचा प्रद्युम्न ठाकुर को दी है. बधाई देने वालो में धीरेंद्र कुमार गुप्ता, पूर्व मुखिया प्रत्याशी मुकेश साह, वकील चितरंजन सिंह, पूर्व जिला पार्षद प्रद्युम्न राय, जिला अध्यक्ष उमेश ठाकुर, प्रकाश कुमार, मुखिया बीरन यादव, सत्येंद्र सिंह, जितेंद सिंह, प्रमुख विनय सिंह है.
माँझी। माँझी के धनी छपरा गांव के समीप स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान सह महिला अष्टयाम सोल्लास संपन्न हो गया। समाजसेवी स्व भिखारी सिंह द्वारा बीस वर्षों पूर्व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शुरू किए गए इस अनूठे शिव नाम संकीर्तन सह महिला अष्टयाम में सारण जिले के अलावा बलिया।यूपी। से भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। मंगलवार को निकाली गई भब्य कलश यात्रा से प्रारम्भ यह अनोखा अनुष्ठान गुरुवार को विशाल भंडारा तथा महिलाओं द्वारा प्रस्तुत शिव चर्चा के साथ सम्पन्न हो गया। सुनीता देवी मोती देवी प्रभावती देवी सुनैना देवी तथा फुलझड़ी देवी ने संगीतमय शिव चर्चा से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इससे पहले नाचती गाती सैकड़ों शिव भक्त महिलाओं ने शिव नाम संकीर्तन तथा आरती से आसपास के वातावरण को शिवमय बना दिया। अनुष्ठान के संचालक व स्व भिखारी सिंह के अनुज रामजीत सिंह ने बताया कि उनके अग्रज ने अपनी मृत्यु से पूर्व अनुष्ठान को जारी रखने का आग्रह किया था। उनके शुभचिंतकों के सतत सहयोग से यह अनुष्ठान आगे के वर्षों में भी जारी रहेगा। इससे उनकी आत्मा को शांति भी मिलेगी तथा गांव के आसपास का वातावरण भी शुद्ध होगा। उन्होंने बताया कि अनुष्ठान की खासियत यह है कि इसकी समस्त रस्मों में सिर्फ महिलाएं ही शामिल होती हैं। भंडारा में अनेक साधु संत भी सम्मिलित हुए।
दरौंदा (सीवान)। भाकपा माले ने अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह को ज्ञापन शौपा. बता दे कि दरौंदा भाकपा माले की कमिटी ने सबसे पहले स्थानीय बाजार के जलेबियाँ गली से मार्च निकाल कर स्टेशन रोड होते प्रखंड कार्यालय को पहुंचे. बीडीओ को जो ज्ञापन सौंपा उसमें उनकी नौ सूत्री मांग है. अपात्र के नाम पर राशन कार्ड धारियों का नाम राशन कार्ड से न काटे. प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर तीस हजार रुपये लिया जा रही इसकी जांच हो. जगह-जगह अतिक्रमणकारियों द्वारा पुल पुलिया वह बंद कर दिया गया है. इसको अभिलंब खुलवाया जाए. झोर (बोहटा) की की खुदाई करके पानी निकासी के लिए व्यवस्था की जाए. बिहार पिछड़ा राज्य होने के बाद भी बिजली की दर सबसे अधिक है. यहां बिजली बिल माफ किया जाए. एनएस 531 पर सिरसाव मठिया के समीप पुलिया का निर्माण हो गया. लेकिन पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हुई. पानी निकासी की व्यवस्था अभिलंब की जाए. रेलवे फाटक के समीप अतिक्रमणकारियों द्वारा पुल बंद कर दिया गया है. उसको साफ कराया जाए. मिल्की गांव में गैर मजरुआ जमीन पर अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है. उसको अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया जाए. मनरेगा में कौन सा दिन काम एवं छः सौ रुपया मजदूरी दिया जाए. कोरोना काल मे गरीबो द्वारा लिया गया माइक्रोफाइनेंस कंपनियों से कर्ज माफ किया जाए.
दरौदा प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन गांव में कृषि विभाग के तरफ से किसान चौपाल का आयोजन किया गया . इसमें रुकुंदीपुर बालबंगरा , रामगढ़ा , जलालपुर के अलावे अन्य गांव शामिल है . बता दे कि जलालपुर में कृषि समन्वयक रामप्रीत गुप्ता के नेतृत्व में किसान चौपाल का आयोजन किया गया . कृषि चौपाल में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए एटीएम शरद कुमार ने कहा कि कम लागत में अधिक मुनाफा कमाना वर्तमान में किसानों का मूल मंत्र होना चाहिए , उन्होंने जीरो टिलेज खेती को बढ़ावा देने के लिए इसके प्रयोग पर अधिक से अधिक जोर देने को कहा . वही कृषि उपस्थित किसानों के बीच
परसादी में कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से किसानों को किया प्रेरित
बीडीओ ने डीएम के आदेश पर एफसीआई गोदाम का किया निरीक्षण महाराजगंज प्रखंड मुख्यालय के समीप एफसीआई गोदाम का सिवान जिला अधिकारी के निर्देश पर बीडीओ ने औचक निरीक्षण किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ रवि रंजन कुमार ने कहा निरीक्षण के क्रम में चावल एवं गेहूं की बोरी का वेट का जांच किया। गोदाम में रखे गए स्टाफ का जांच की गई। जांच के क्रम में कई चावल के बोरी में वजन कम मिला। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि इसकी रिपोर्ट जिला अधिकारी अमित कुमार पांडे को सौंपी जाएगी। डीलरों का लगतार राशन कम देने का शिकायत मिलता है। जिससे डीलर कार्ड धारियों को राशन कम दे रहे हैं
● नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को दी गई जानकारी दरौंदा (सीवान)। प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन गांव में कृषि विभाग के तरफ से किसान चौपाल का आयोजन किया गया. इसमे रुकुन्दीपुर, बालबंगरा, मड़ासरा, रामगढ़ा, जलालपुर के अलावे अन्य गांव शामिल है. बता दे कि जलालपुर में कृषि समन्वयक रामप्रीत गुप्ता के नेतृत्व में किसान चौपाल का आयोजन किया गया. कृषि चौपाल में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए एटीएम शरद कुमार ने कहा कि कम लागत में अधिक मुनाफा कमाना वर्तमान में किसानों का मूल मंत्र होना चाहिए. उन्होंने जीरो टिलेज खेती को बढ़ावा देने हेतु इसके प्रयोग पर अधिक से अधिक जोर देने को कहा. वही कृषि उपस्थित किसानों के बीच कृषि विभाग के तरफ से नुक्कड़-नाटक का भी आयोजन कर कृषि कार्यों तथा उसके समस्या व निदान पर जीवंत मंचन दिखाया गया. नाटक मंडली ने मिट्टी जांच, सिंचाई योजना, पराली प्रबंधन, पीएम किसान योजना, बीज उपयोग पर प्रकाश डालते हुए भव्य मंचन किया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खेती- किसानी से पीड़ित परिवार की दशा को दिखाते हुए कलाकारों ने उपस्थित लोगों के बीच प्रेरक संदेश छोड़ने का कार्य किया. इस चौपाल के बीच सहायता निदेशक शस्य श्री आलेख शर्मा के द्वारा किसानों के मूलभूत समस्याओं पर प्रश्नोत्तरी काल भी चलाया गया. जिसमें किसानों द्वारा सिंचाई तथा जैविक खेती पर जवाब तलब किए गए. इस दौरान मौजूद पदाधिकारियों के द्वारा उनके समस्याओं पर त्वरित निदान भी किया. इस मौके अनुमंडल कृषि पदाधिकारी शत्रुघ्न साहू, कृषि समन्वयक नवलकिशोर, संजय चौरसिया, शशि रंजन, किसान सलाहकार-संजय कुमार सिंह, शशि शेखर, अनिल कुमार, राजेश कुमार, उर्मिला कुमारी व पंचायत जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ों महिला-पुरुष किसान मौजूद थे.
बिहार राज्य के सिवान ज़िला से हमारे श्रोता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि केंद्र सरकार द्वारा कोरोना से बचाव हेतु 18 वर्ष के ऊपर के लोगों को बूस्टर डोज़ मुफ्त में देने की घोषणा को ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। ग्रामीणों का कहना था कि सरकार द्वारा बूस्टर डोज़ मुफ़्त में मिलने से सभी को फ़ायदा होगा
आंदर प्रखंड के मानपुर पतेजी स्थित सुप्रसिद्ध बाबा हरीराम महाराज मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किया। श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर में मेला सा नजारा बना रहा । और श्रद्धालु बारी बारी से बाबा हरिराम मंदिर में पूजा अर्चना करते रहे। इस संबंध में पंडित अनिल दुबे ने बताया कि आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि आज के दिन ही महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। गुरु पूर्णिमा को ब्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान कर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना करते हैं। जिससे घर में सुख शांति बनी रहती है वही ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है
