दरौंदा (सीवान)। भाकपा माले ने अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह को ज्ञापन शौपा. बता दे कि दरौंदा भाकपा माले की कमिटी ने सबसे पहले स्थानीय बाजार के जलेबियाँ गली से मार्च निकाल कर स्टेशन रोड होते प्रखंड कार्यालय को पहुंचे. बीडीओ को जो ज्ञापन सौंपा उसमें उनकी नौ सूत्री मांग है. अपात्र के नाम पर राशन कार्ड धारियों का नाम राशन कार्ड से न काटे. प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर तीस हजार रुपये लिया जा रही इसकी जांच हो. जगह-जगह अतिक्रमणकारियों द्वारा पुल पुलिया वह बंद कर दिया गया है. इसको अभिलंब खुलवाया जाए. झोर (बोहटा) की की खुदाई करके पानी निकासी के लिए व्यवस्था की जाए. बिहार पिछड़ा राज्य होने के बाद भी बिजली की दर सबसे अधिक है. यहां बिजली बिल माफ किया जाए. एनएस 531 पर सिरसाव मठिया के समीप पुलिया का निर्माण हो गया. लेकिन पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हुई. पानी निकासी की व्यवस्था अभिलंब की जाए. रेलवे फाटक के समीप अतिक्रमणकारियों द्वारा पुल बंद कर दिया गया है. उसको साफ कराया जाए. मिल्की गांव में गैर मजरुआ जमीन पर अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है. उसको अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया जाए. मनरेगा में कौन सा दिन काम एवं छः सौ रुपया मजदूरी दिया जाए. कोरोना काल मे गरीबो द्वारा लिया गया माइक्रोफाइनेंस कंपनियों से कर्ज माफ किया जाए.