● नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को दी गई जानकारी दरौंदा (सीवान)। प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन गांव में कृषि विभाग के तरफ से किसान चौपाल का आयोजन किया गया. इसमे रुकुन्दीपुर, बालबंगरा, मड़ासरा, रामगढ़ा, जलालपुर के अलावे अन्य गांव शामिल है. बता दे कि जलालपुर में कृषि समन्वयक रामप्रीत गुप्ता के नेतृत्व में किसान चौपाल का आयोजन किया गया. कृषि चौपाल में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए एटीएम शरद कुमार ने कहा कि कम लागत में अधिक मुनाफा कमाना वर्तमान में किसानों का मूल मंत्र होना चाहिए. उन्होंने जीरो टिलेज खेती को बढ़ावा देने हेतु इसके प्रयोग पर अधिक से अधिक जोर देने को कहा. वही कृषि उपस्थित किसानों के बीच कृषि विभाग के तरफ से नुक्कड़-नाटक का भी आयोजन कर कृषि कार्यों तथा उसके समस्या व निदान पर जीवंत मंचन दिखाया गया. नाटक मंडली ने मिट्टी जांच, सिंचाई योजना, पराली प्रबंधन, पीएम किसान योजना, बीज उपयोग पर प्रकाश डालते हुए भव्य मंचन किया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खेती- किसानी से पीड़ित परिवार की दशा को दिखाते हुए कलाकारों ने उपस्थित लोगों के बीच प्रेरक संदेश छोड़ने का कार्य किया. इस चौपाल के बीच सहायता निदेशक शस्य श्री आलेख शर्मा के द्वारा किसानों के मूलभूत समस्याओं पर प्रश्नोत्तरी काल भी चलाया गया. जिसमें किसानों द्वारा सिंचाई तथा जैविक खेती पर जवाब तलब किए गए. इस दौरान मौजूद पदाधिकारियों के द्वारा उनके समस्याओं पर त्वरित निदान भी किया. इस मौके अनुमंडल कृषि पदाधिकारी शत्रुघ्न साहू, कृषि समन्वयक नवलकिशोर, संजय चौरसिया, शशि रंजन, किसान सलाहकार-संजय कुमार सिंह, शशि शेखर, अनिल कुमार, राजेश कुमार, उर्मिला कुमारी व पंचायत जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ों महिला-पुरुष किसान मौजूद थे.
