सिवान: दरौली थाना क्षेत्र के बलहूँ पंचायत के रामनगर नहर के पास हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। सड़क हादसे में दम तोड़ने वाला युवक बलहूँ पंचायत निवासी राज किशोर राजभर का 23 वर्षीय पूत्र सचिन राजभर है। पिता मजदुरी करते है । और मृतक ट्रेक्टर ड्राईवर था। ट्रेक्टर चला कर अपने पिता के साथ मिलकर परिवार का पालन पोषण करता था। घटना के संबध में ग्रामिणों ने बताया की जहाँ घटना हुआ वह सूनसान इलाका है। मृतक सचिन बाईक से अपने खेत को देखने गया था। घर लौटने के क्रम में रामनगर नहर के पास अज्ञात वाहन ने जोड़दार टक्कर मार दिया। हो हल्ला देख वाहन चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा । आनन फानन में ग्रामिणों ने घायल व्यक्ति को दरौली स्वास्थय केन्द्र लाया। जहाँ डाक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया।

सिवान: दरौली शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए 15 जुलाई तक प्रवेशोत्सव पखवारा मनाया जा रहा है।इस कार्यक्रम को लेकर दरौली में प्रवेशोत्सव अभियान की शुरुआत की गई। विद्यालय में आठवीं के बाद नवमी कक्षा में शत प्रतिशत नामांकन के लिए प्रेरित करने के लिए एवं अभिभावको को जागरूक करने के लिए जागरूकता रथ एवं कला जत्था टीम द्वारा दरौली बाजार, दोन तथा कृष्णपाली में पहुंचा और लोगों को नाटक के माध्यम से अपने बच्चों का कक्षा 9वी में नामांकन कराने के लिए कला जत्था के कलाकारों द्वारा शिक्षा पर आधारित गीत संगीत की प्रस्तुति कर जागरूक किया गया । कला जत्था के कलाकारों ने बताया कि प्रत्येक बच्चों को माध्यमिक व उच्चतर शिक्षा मिले इसके लिए शिक्षा विभाग तत्पर है। विभाग आठवीं उत्तीर्ण छात्रों का नौवीं में शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए सभी पंचायत के माध्यमिक उच्च विद्यालय में विशेष नामांकन अभियान चलाया जा रहा है। जिससे आठवीं के बाद छात्र आगे भी पढ़ाई जारी रख सके।

श्रावण मास के पहले दिन आंदर प्रखंड के बाबा हरिराम मंदिर,असांव व आंदर बाजार के महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. पौ फटते ही लोगों का तांता जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों पर लगा रहा । वहीं कई मंदिरों पर लोग पूजन-अर्चन करने के बाद देवघर को रवाना हुए। पूरे दिन इन मंदिरों पर मेले जैसा माहौल देखने को मिला. वहीं कई जगह महामृत्युंजय तो कहीं  हरि कीर्तन का भी आयोजन किया गया।

सिवान: दरौली प्रखंड मुख्यालय स्थित भाकपा माले कार्यालय पर एपवा प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एपवा जिला अध्यक्ष मालती राम ने किया। जिसमें दरौली प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित केवाईपी के फील्ड मोबिलाइज स्टॉप के द्वारा केवाईपी में पढ़ने वाली लड़कियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर 17 जुलाई को दरौली थाना का घेराव करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मालती राम ने कहा कि एपवा की 3 सदस्य टीम केवाईपी का निरीक्षण करने पहुंची। जहां केवाईपी में प्रशिक्षण दे रहे ट्रेनर और थाना के छोटे प्रभारी तथा इंस्पेक्टर सभी मिलकर इस मामले को रफा-दफा करने में लगे हैं और दरौली में महिला संगठन मजबूत है और एपवा कभी ऐसा होने नहीं देगी।

सिवान दरौली विधानसभा क्षेत्र के गांव में रात्रि लघुशंका करने खिलवां निकले युवक की बिजली के करंट लगने से मौत हो गई। मृतक खिलवां गांव निवासी उपेंद्र कुमार गोंड का पुत्र आनंद कुमार बताया जा रहा है।घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार की देर रात टरवां खुर्द पंचायत के खिलवां गांव में हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया था जिसकी चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वहीं पुलिस युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर गुरुवार को उसके परिजनों को सौंप दिया गांव में शव पहुंचते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। और परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे।

सिवान: श्रावण मास के पहले दिन दरौली विधानसभा क्षेत्र के  विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है इसके साथ ही सिद्ध गुफा चकरी, बाबा हरिराम, सोहागरा धाम समेत विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली सुबह से ही जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का ताता शिव मंदिरों में लगा रहा वहीं कई मंदिरों पर लोग पूजन-अर्चन करने के बाद बाबा धाम देवघर के लिएरवाना हुए।

आंदर प्रखंड के सहसरांव गांव स्थित नहर पुल बुधवार की शाम ओवरलोड ट्रक के आवागमन से ध्वस्त हो गया वही पुल ध्वस्त होने से ओवरलोड ट्रक फस गई और यातायात बाधित हो गया हालांकि काफी मशक्कत के बावजूद गुरुवार यानी दूसरे दिन भी ट्रक क्षतिग्रस्त पुल पर फंसी रही। जिससे दो पहिया व चार पहिया यात्रियों को दूसरे रास्ते का सहारा लेते हुए सिवान जाना पड़ा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार को ओवरलोड ट्रक असांव की तरफ से आ रही थी। जिसे सहसरांव होते हुए अर्कपुर जाना था इसी बीच पुल पार करते दौरान पुल क्षतिग्रस्त हो गया। और ट्रक फस गई। हलांकी ट्रक के ड्राइवर व खलासी ट्रक को निकालने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।

अतिक्रमण हटाने के लिए ग्रामीणों ने सीओ को दिया आवेदन

आंदर के जदयू प्रखंड अध्यक्ष कुंज बिहारी सिंह के नेतृत्व में जदयू का शिष्टमंडल गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में नए बीडीओ कुणाल कुमार से मुलाकात किया। और नए बीडीओ को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। जिसके बाद बारी बारी से जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने नलजल समेत क्षेत्र की अन्य समस्याओं से बीडीओ को अवगत कराया।इस संबंध में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष कुंजबिहारी सिंह ने बताया कि नए बीडीओ से सरकार के योजनाओं को उचित तरीके से धरातल पर उतारने पर चर्चा हुआ , बीडीओ ने आश्वासन दिया कि काम में आवश्यक सुधार के लिए हरसंभव उचित कदम उठाया जाएगा।वही जदयू कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह शिष्टाचारी मुलाकात है , नए बीडीओ का हम सभी ने प्रखंड कार्यालय में स्वागत किया इस मौके पर जदयू अध्यक्ष कुंजबिहारी सिंह , अर्कपुर मुखिया अमरनाथ राम , जदयू जिला मीडिया प्रभारी सुशील गुप्ता , प्रखण्ड सचिव विजयप्रताप भगत , पतार पंचायत अध्यक्ष खुर्शीद आलम , सिवान जिला वार्ड संघ अध्यक्ष अरुण सिंह , उमेश प्रसाद , बच्चा सिंह सहित कई लोगो ने बीडीओ से मुलाकात की।

माँझी प्रखंड के घोरहट पंचायत के भभौली गांव में गुरुवार को पंजाब नेशनल बैंक सीएसपी ब्रांच का उद्घाटन किया गया। माँझी प्रखंड के उप प्रमुख मनोज कुमार सिंह, शाखा प्रबंधक राजू रंजन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर शाखा प्रबंधक ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा को लेकर इस सुदूर क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक का सीएसपी शाखा का शुभारंभ किया गया है।जिसमे केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना डीबीटी योजना के माध्यम से जन-जन तक सरकारी और गैर सरकारी पैसे विद्यार्थी, किसान पेंशन धारी या अन्य छोटे-मोटे कर्मचारियों को डायरेक्ट बेनिफिट योजना के माध्यम से खाता में पैसे दिए जा रहे हैं। पैसा निकालने के लिए ग्रामीणों को अब आसानी होगी इसलिए बैंक के सीएसपी ब्रांच का यहां शुरुआत किया गया। पैक्स अध्यक्ष गुड्डू सिंह ने कहा कि आज प्रत्येक घर बैंक से जुड़ा हुआ है। योजना का लाभ केंद्र सरकार या राज्य सरकार अब बिचौलियों के माध्यम से नही बल्कि सीधा लाभुकों के खाते में आ रहा है।