सिवान: श्रावण मास के पहले दिन दरौली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है इसके साथ ही सिद्ध गुफा चकरी, बाबा हरिराम, सोहागरा धाम समेत विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली सुबह से ही जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का ताता शिव मंदिरों में लगा रहा वहीं कई मंदिरों पर लोग पूजन-अर्चन करने के बाद बाबा धाम देवघर के लिएरवाना हुए।
