श्रावण मास के पहले दिन आंदर प्रखंड के बाबा हरिराम मंदिर,असांव व आंदर बाजार के महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. पौ फटते ही लोगों का तांता जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों पर लगा रहा । वहीं कई मंदिरों पर लोग पूजन-अर्चन करने के बाद देवघर को रवाना हुए। पूरे दिन इन मंदिरों पर मेले जैसा माहौल देखने को मिला. वहीं कई जगह महामृत्युंजय तो कहीं हरि कीर्तन का भी आयोजन किया गया।
