सिवान: दरौली शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए 15 जुलाई तक प्रवेशोत्सव पखवारा मनाया जा रहा है।इस कार्यक्रम को लेकर दरौली में प्रवेशोत्सव अभियान की शुरुआत की गई। विद्यालय में आठवीं के बाद नवमी कक्षा में शत प्रतिशत नामांकन के लिए प्रेरित करने के लिए एवं अभिभावको को जागरूक करने के लिए जागरूकता रथ एवं कला जत्था टीम द्वारा दरौली बाजार, दोन तथा कृष्णपाली में पहुंचा और लोगों को नाटक के माध्यम से अपने बच्चों का कक्षा 9वी में नामांकन कराने के लिए कला जत्था के कलाकारों द्वारा शिक्षा पर आधारित गीत संगीत की प्रस्तुति कर जागरूक किया गया । कला जत्था के कलाकारों ने बताया कि प्रत्येक बच्चों को माध्यमिक व उच्चतर शिक्षा मिले इसके लिए शिक्षा विभाग तत्पर है। विभाग आठवीं उत्तीर्ण छात्रों का नौवीं में शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए सभी पंचायत के माध्यमिक उच्च विद्यालय में विशेष नामांकन अभियान चलाया जा रहा है। जिससे आठवीं के बाद छात्र आगे भी पढ़ाई जारी रख सके।