आंदर थाना क्षेत्र के चकिया गांव से पुलिस ने दीवा गस्ती के दौरान टाटा मैजिक से शराब ले जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार धंधेबाज रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के उगो गांव निवासी उपेंद्र राम बताया जा रहा है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दीवा गश्ती के दौरान सूचना मिली की कुछ लोग शराब लेकर डिलीवरी करने जा रहे हैं मिली सूचना पर पुलिस ने चकिया गांव के पास जांच अभियान चलाया जहां से पुलिस को टाटा मैजिक के डिक्की में छुपा कर रखें 96 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ वहीं पुलिस ने शराब समेत वाहन को जप्त कर लिया तथा उक्त शराब धंधेबाज पर मध निषेध अधिनियम के तहत करवाई करते हुए जेल भेज दिया
दरौदा प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना था कि शराबबंदी कानून है सफल, शराबबंदी कानून कितना सफल है तथा लोग इसे कितना सफल मान रहे हैं इसको लेकर दलौदा प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों से राय जानी गई जहां पर ग्रामीणों की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली जहां अधिकांश ग्रामीणों का कहना था कि शराबबंदी कानून शराबबंदी होने से लोग इधर-उधर नहीं घूमते हैं लोगों का कहना था कि एक दो घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो शराब बंदी कानून को सफल माना जाएगा
दरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चों को बीसीजी समेत अन्य रोग प्रतिरोधक क्षमता का दिया गया टिका
दरौदा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 0 वर्ष से लेकर 5 वर्ष के बच्चों को बीसीजी समेत अन्य रोग प्रतिरोधक क्षमता की टीका दी गई इस संबंध में स्वस्थ कर्मियों का कहना था कि प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव से महिलाएं बच्चों को लेकर आई हुई थी जहां पर बीसीजी समेत अन्य रोग प्रतिरोधक क्षमता की टीका दी गई स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि समय-समय पर बच्चों को टीकाकरण कराते रहना चाहिए जिससे बच्चे स्वस्थ रखते हैं
दरौदा के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड के सभागार में प्रखंड क्षेत्र में नल जल योजनाओं को लेकर प्रखंड क्षेत्र के मुखिया संघ के संग एक बैठक की तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा की नल जल योजनाओं में तेजी लाया जाए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि कहीं भी कोई अगर गड़बड़ी पाई गई तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी नल जल योजना में किसी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी
दरौंदा प्रखंड क्षेत्र के हड़सर पंचायत के विभिन्न व जीविका दीदियों ने मनरेगा , प्रधानमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण ) , लोहिया बिहार अभियान राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम का गुरुवार को सामाजिक अ किया । बता दें कि जीविका पर दीदियों ने एक एक घर जाकर उपर्युक्त विषयों जानकारियां इकट्ठा किया . टीम में मौजूद रिंकू गिरि , रिंकी साह , श्वेता कुमारी , सरोज गिरि , बबीता देवी , मंजू देवी , आरती देवी ने अलग अलग वार्डों में जाकर सामाजिक अंकेक्षण किया । टीम लीडर रिंकू गिरि ने बताया कि विभाग द्वारा जो सूची है उसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पहली किस्त मिल गया अपने घर का नींव निकाल लिया है । वहीं लोहिया स्वच्छ अभियान के तह परिवारों को शौचालय बना लिया है । वह शौचालय का उपयोग कर रहे हैं । खाद सुरक्षा अधिनियम के तहत अपात्र लाभुक की सूची तैयार
मिल्की गांव में पोखर के जमीन पर अतिक्रमणकारियों द्वारा किया गया अतिक्रमण दरौंदा प्रखंड क्षेत्र हड़सर पंचायत के वार्ड संख्या 10 मिल्की मधवापुर गांव में गैर मजूरआ जमीन पर स्थित पोखर ( गड़हा ) पर अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है . ग्रामीण अनिल कुमार यादव , दिनेश राम , राकेश कुमार यादव , मुकेश कुमार यादव , अजय यादव , दशरथ यादव , चिंता देवी , गणेश यादव , लल्लन यादव , तिलेश्वर राम , मैनेजर राम के अलावे दर्जनो लोगो ने अंचलाधिकारी दीनानाथ कुमार को आवेदन दिया है आवेदन में ग्रामीणों का कहना है कि पोखर के इर्द - गिर्द कुछ ग्रामीण लोगों द्वारा पोखर की जमीन पर कब्जा कर लिया गया है . जिससे गांव के बरसाती पानी पोखर ( गड़हे ) में नहीं जाता है । जिससे सड़क पर ही जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है । इधर आवेदन मिलने के बाद अंचलाधिकारी दीनानाथ कुमार ने राजस्व कर्मचारी को जांच करने का आदेश दिया है ।
नुक्कड़ नाटक से ही लोगो मे जागरूकता फैल सकती है। भिखनपुर मुशहरी मुज खरीफ किसान चौपाल के अंतर्गत उक्त बातें कही नुक्कड़ नाटक मे लोक गायिका ने गीत गाकर लोगो का मन भी मोह लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरियापुर के छठ घाट के निर्माण में पाई गई अनियमितता
परसा के विभिन्न इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ रिमझिम हुई बारिश
आंदर क्षेत्र में गुरूवार शाम से आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हो रही है। बारिश होने से एक तरफ जहां भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है वही किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। बता दे कि बारिश नहीं होने से किसानों द्वारा रोपे गए धान के बिचड़े सुख रहे थे और किसान काफी चिंतित थे परंतु शाम में हुई बारिश के बाद किसानों की उम्मीद जग गई है
